Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :श्याम रंग में रंगा साकची शिव मंदिर,, गूंजे खाटू वाले के जयकारे
    Breaking News

    Jamshedpur News :श्याम रंग में रंगा साकची शिव मंदिर,, गूंजे खाटू वाले के जयकारे

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे… भजनों पर झूमे भक्त
    जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 37वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव गुरूवार को शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर समेत पुष्पो से सुज्जित श्याम बाबा का विशाल दरबार सजाया गया था। दोपहर 2 बजे से विराट शोभा (निशान) यात्रा मंदिर परिसर से निकली। जिसमें 1500 से अधिक भक्त श्याम नाम की ध्वजा (मोर पंख लगे निशान) लिए शामिल थे, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। निशान यात्रा का शुभारंभ साकची शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा के जयकारे से हुई, जो साकची पलंग मार्केट चौक, बड़ा गोलचक्कर चौक, स्टेट माइल रोड़ से काशीडीह होते हुए वापस मंदिर पहुॅच कर बाबा श्याम को निशान अर्पित किया गया। शोभा (निशान) यात्रा के दौरान भक्तों द्धारा लगाये जा रहे जय श्री श्याम, शीश के दानी, हारे का सहारा के जयघोष पूरे रास्ते गूंजता रहा। बाबा श्याम का सजा हुआ दरबार के आगे भक्तों द्धारा सफाई करते हुए फूल बिछाये जा रहे थे। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो घोड़े पर सवार दो बच्चे और उसके पीछे दो ब़ड़े ध्वजा एक बाबा श्याम और दूसरा हनुमान जी का लिये भक्त चल रहे थे। नासिक से आये 75 लोगों द्वारा बजाये जा रहे ढोल देखते ही बन रही थी।
    खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे भक्तः-
    रात 9 बजे से देर रात प्रभु ईच्छा तक भजनों की अमृत वर्षा हुई। आमंत्रित भजन गायक कोलकाता के संजू शर्मा और विवेक शर्मा ने मधुर भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। टाटानगर के भजन गायक महावीर अग्रवाल ने गणपत बलकारी जी… से भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायकों ने कीर्तन मे यूँ ही होता रहे तेरा ये दीदार सांवरे…, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे…, तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे…, गर जोर मेरो चाले हीरा मोत्या से नजर उतार दू…, ्अपने दिल का हाल म्हे सुनावण आया हैं…, दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से…, खुला हुआ है खुला रहेगा…, मोरछड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा…, नैना ने सुरतिया तेरी बहुत सतावें रे…, मेरे सपनों मे आते हैं बाबा श्याम…, प्यारा प्यारा श्याम धनी का खूब सज्या दरबार… आदि भजनों की प्रस्तुति दी। फाल्गुनी धमाल पर देर रात तक मस्ती में सराबोर रहे भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन (होली) की बधाई दी।
    ध्वजा एवं अखंड ज्योत की पूजाः-
    ध्वजा पूजन गुरूवार की सुबह 11 बजे ममता-मनोज अग्रवाल, टेल्को निवासी ने किया। संध्या 8.30 बजे अखंड ज्योत की पूजा यजमान राहुल चौधरी ने सपत्नी की। पूजा विधिवत् रूप से गोपाल झा ने करायी गयी और सभी भक्तांे को रक्षा सूत्र बांधा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण क्रमशः, आलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योत, विशाल संकीर्तन रहा। साथ ही निशान यात्रा में विशेष आकर्षण 75 लोगों द्वारा नासिक ढोल के साथ गाजे बाजे का प्रदर्शन रहा, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। महोत्सव के दौरान साकची शिव मंदिर श्याम के रंग में रंगा और पूरा महौल भक्तिमय हो गया था। शुक्रवार 30 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगें।
    इनका रहा योगदानः-
    इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, सुभाष साह, नरेश अग्रवाल, उमेश साह, कमलेश चौधरी, नरेश सिंहानिया, सुरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन खेमका, प्रमोद खन्ना, बबलू अग्रवाल, मोहित साह, आशीष खन्ना, राजू दूबे, बसी दूबे, राजेश कुमार, अमित साह, सक्षम पलसानिया, शिवम खेतानी, गौरव नरेड़ी, अमर डंगबजिया, गौरव जवानपुरिया, राहुल चौधरी आदि का योगदान रहा।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhajan Kirtan Jharkhand Bhajan Night Jamshedpur Devotional Event India Falguni Dhamal Hindu Festival Jharkhand Jamshedpur Religious News Khatu Shyam Bhajan Sandhya Nishan Yatra Jamshedpur Religious Event Jamshedpur Sakchi Shiv Mandir Event Sakchi Temple News Shyam Baba Darbar Shyam Baba Festival Shyam Bhakt Jamshedpur Shyam Mahotsav Jamshedpur Shyam Mandir Utsav खाटू श्याम भजन निशान यात्रा जमशेदपुर श्याम महोत्सव जमशेदपुर साकची शिव मंदिर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group