Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :महिला दिवस पर ‘मातृशक्ति को नमन’ सम्मान समारोह, समाज की प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
    Breaking News

    Jamshedpur News :महिला दिवस पर ‘मातृशक्ति को नमन’ सम्मान समारोह, समाज की प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। मातृशक्ति का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

    कार्यक्रम में उपस्थित इंटक नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण एक सशक्त समाज की पहचान है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है, तभी एक मजबूत और विकसित समाज का निर्माण होगा।

    त्रिपुरा झा ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास की महत्वपूर्ण धुरी है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब नारी शिक्षित और सशक्त होगी, तभी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव हो पाएगा।

    साहित्यकार रागिनी भूषण ने कहा कि नारी शक्ति, संवेदना और सृजन की अद्भुत प्रतीक है। नारी के भीतर त्याग, ममता और संघर्ष की जो शक्ति है, वही समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि हम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति सजग रहें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, देवयानी मुर्मू, कुसुम पूर्ति, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी, कथावाचिका लता दीदी, एडवोकेट स्वाति मित्रा, गायत्री परिवार की डालीया भट्टाचार्य, मधुलिका, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, टाटा स्टील फाउंडेशन सुजाता, मिस इंडिया रनर अप अविष्का चांद एवं अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें अंत में धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रक्तदान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group