Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर आर-पार के मूड में सरयू राय, बुधवार को रेल महाप्रबंधक से करेंगे अहम वार्ता
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर आर-पार के मूड में सरयू राय, बुधवार को रेल महाप्रबंधक से करेंगे अहम वार्ता

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026Updated:May 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली और खुलने वाली ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी को लेकर अब बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिलकर वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है। सरयू राय और समिति ने आपसी विचार-विमर्श के बाद यह तय किया है कि बुधवार को वे रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रमुख साथियों के साथ रेल महाप्रबंधक से सीधे संवाद करेंगे। महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन बुधवार को विशेष रूप से टाटानगर आ रहे हैं।

    डीआरएम तरुण हुरिया ने दिया वार्ता का निमंत्रण

    सरयू राय ने जानकारी दी कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने उन्हें दोपहर में फोन कर बताया कि महाप्रबंधक उनसे मिलना चाहते हैं। इस पर सरयू राय ने स्पष्ट किया कि वह समिति के साथियों के साथ बैठक कर यह तय करेंगे कि रेल महाप्रबंधक से मिलना है या नहीं। शाम को समिति के सदस्यों के साथ हुई विस्तृत चर्चा के बाद यह अंतिम निर्णय लिया गया कि रेल महाप्रबंधक से मिलकर आम यात्रियों की गंभीर समस्याओं पर आमने-सामने बात की जाएगी।

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    ट्रेनों की लेटलतीफी होगा सबसे मुख्य मुद्दा

    सरयू राय ने साफ तौर पर कहा कि रेल यात्री संघर्ष समिति की सिर्फ एक ही प्रमुख मांग है – टाटानगर से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से खुलें और गंतव्य तक समय से पहुंचें। वर्तमान में विशेष रूप से मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनों (Passenger Trains) की लेटलतीफी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इन ट्रेनों में सफर करने वाले कामकाजी लोग, विद्यार्थी, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, व्यापारी वर्ग, औद्योगिक मजदूर और स्वयं रेलवे के कर्मचारी शामिल हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण इन सभी का दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    मालगाड़ियों के मुनाफे के कारण आम यात्रियों को हो रहा नुकसान

    बैठक को लेकर सरयू राय ने कहा कि वार्ता के दौरान वे आम यात्रियों की इन तमाम कठिनाइयों को महाप्रबंधक के सामने पूरी मजबूती से रखेंगे। वे इस बात पर भी जोर देंगे कि मालगाड़ियों (Goods Trains) का रैक चलाकर रेलवे जितना आर्थिक लाभ कमा रहा है, उससे कहीं ज्यादा नुकसान और मानसिक परेशानी सामान्य पैसेंजर को ट्रेनों की भारी देरी के कारण उठानी पड़ रही है। रेलवे प्रशासन को आम जनता और दैनिक यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता पर रखना होगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakradharpur Railway Division DRM Tarun Huria GM Anil Kumar Jain Goods train profit Indian Railways passenger problems Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur West MLA Jharkhand Railway News MEMU train delay Tatanagar Passenger train late issue rail yatri sangharsh samiti Railway GM meeting Jamshedpur Saryu Roy Saryu Roy Jamshedpur Saryu Roy railway meeting SOUTH EASTERN RAILWAY Tatanagar news update Tatanagar Railway Station Tatanagar train delay चक्रधरपुर रेल मंडल जमशेदपुर न्यूज झारखंड रेलवे समाचार टाटानगर ट्रेन लेट टाटानगर रेलवे स्टेशन डीआरएम तरुण हुरिया दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन सरयू राय सरयू राय जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group