Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :बालीगुमा पानी टंकी कनेक्शन पर सख्त हुए सरयू राय,गुरुवार को खुद बताएंगे पाइपलाइन का रास्ता
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :बालीगुमा पानी टंकी कनेक्शन पर सख्त हुए सरयू राय,गुरुवार को खुद बताएंगे पाइपलाइन का रास्ता

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह पानी टंकी पिछले सात वर्षों से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इसमें पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि मानगो नगर निगम की ओर से अब तक टंकी को पानी से नहीं जोड़ा गया है।

    सात साल बाद भी नहीं शुरू हुई जलापूर्ति

    निरीक्षण के दौरान विधायक सरयू राय ने बताया कि जब पानी टंकी का निर्माण हुआ था, उसी समय पाइपलाइन कनेक्शन की योजना भी बनाई गई थी। पूरे इलाके में पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन टंकी तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था अब तक तय नहीं हो सकी है।

    उन्होंने कहा कि दोबारा विधायक बनने के बाद से वह लगातार इस मामले की जानकारी लेते रहे हैं। उन्हें मानगो नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिलने के कारण काम अटका हुआ है।

    एनओसी को लेकर विभाग और ठेकेदार में चलता रहा विवाद

    सरयू राय ने कहा कि बाद में जानकारी मिली कि एनएचएआई की ओर से एनओसी देने में कोई दिक्कत नहीं थी, बल्कि मामला 10 लाख रुपये के खर्च को लेकर अटका हुआ था। विभाग और ठेकेदार के बीच यह विवाद चल रहा था कि एनओसी का खर्च कौन उठाएगा।

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    उन्होंने बताया कि विधायक बनने के छह महीने के भीतर उन्होंने एनओसी दिलवा दिया, लेकिन अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नई तकनीकी दिक्कतों का हवाला दे रहा है। विभाग का कहना है कि एनएच-33 पर बन रहे फ्लाईओवर के कारण पाइपलाइन एलाइनमेंट में समस्या आ रही है।

    पाइपलाइन बिछाने का रास्ता बताएंगे सरयू राय

    विधायक ने बताया कि एनएचएआई के ठेकेदार ने स्पष्ट कर दिया है कि विभाग पाइपलाइन सड़क किनारे बने यूटिलिटी सेक्टर से ले जा सकता है। इसके लिए करीब 300 मीटर तक मैनुअल काम करना होगा क्योंकि वहां मशीनों से काम संभव नहीं है।

    उन्होंने कहा कि अब केवल डिमना चौक से डिमना नाला और डिमना नाला से सुखना बस्ती तक पाइपलाइन बिछाने का काम बाकी है, लेकिन उसमें भी अनावश्यक देरी हो रही है।

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    गुरुवार को फिर करेंगे स्थल निरीक्षण

    सरयू राय ने कहा कि वह गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे फिर से मौके पर जाएंगे। इस दौरान एनएचएआई के ठेकेदार, उनके प्रतिनिधि और पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी बुलाया जाएगा। मौके पर ही पाइपलाइन का रूट तय किया जाएगा।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभागीय इंजीनियर इसी तरह काम में बाधा डालते रहे तो वह इस मामले की शिकायत सीधे मंत्री और विभागीय सचिव से करेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baliguma Water Tank Dimna Chowk Drinking Water Supply Infrastructure News Jamshedpur news Jamshedpur West MLA Jharkhand development news Jharkhand Politics Mango Drinking Water Project Mango municipal Corporation NHAI NOC Dispute PHED Department Pipeline Construction Pipeline Dispute Saryu Roy Sukhna Basti water supply scheme Water Tank Connection इंफ्रास्ट्रक्चर न्यूज एनएचएआई एनओसी विवाद जमशेदपुर पश्चिम विधायक जमशेदपुर समाचार जलापूर्ति योजना झारखंड राजनीति झारखंड विकास समाचार डिमना चौक पाइपलाइन निर्माण पाइपलाइन विवाद पानी टंकी कनेक्शन पीएचईडी विभाग पेयजल आपूर्ति बालीगुमा पानी टंकी मानगो नगर निगम मानगो पेयजल योजना सरयू राय सुखना बस्ती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बालीगुमा पानी टंकी कनेक्शन पर सख्त हुए सरयू राय,गुरुवार को खुद बताएंगे पाइपलाइन का रास्ता

    May 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group