Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रामनवमी पर सुरक्षा हाई अलर्ट, उपायुक्त ने घाटों और रूट का लिया जायजा
    Breaking News

    Jamshedpur News :रामनवमी पर सुरक्षा हाई अलर्ट, उपायुक्त ने घाटों और रूट का लिया जायजा

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर के स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन, ग्रीन पार्क/डीवीसी, बागबेड़ा घाट सहित शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया। साथ ही विसर्जन घाटों एवं शोभायात्रा मार्ग में प्रशासनिक इंतजामों एवं सुरक्षित विसर्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारो के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं दुर्घटना को रोकने हेतु प्रशासन हर संभव कदम उठाया जाएगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा दृष्टिकोण से घाटों पर बैरिकेडिंग, समतलीकरण करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीमों को विसर्जन के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
    घाटों के पहुंच पथ की मरम्मत एवं नागरिक सुविधा हेतु नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा मानकों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस का निर्देश दिया। भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु वाचटावर, माईक सेट की व्यवस्था करने तथा शोभायात्रा मार्ग व घाटों पर ड्रोन व वीडियो कैमरा से निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
    उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विसर्जन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियो एवं आयोजकों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने एवं सरकार के द्वारा जारी झंडा की ऊँचाई सहित अन्य सभी निर्देशों के पालन करने की अपील की।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    निरीक्षण दौरान उपायुक्त के अलावे सिटी एसपी  कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी  कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  धनंजय, एडीएम लॉ एंड ऑडर  राहुल जी आनंद जी, सहित पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर, जुस्को, आयोजन समिति के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजुद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    crowd management India disaster management team India festival arrangement news festival security India Hindu festival news Jamshedpur administration news Jamshedpur local update Jamshedpur News Today Jharkhand Festival News jharkhand latest news Karn Satyarthi inspection police deployment Jamshedpur public safety India Ram Navami Jharkhand Ram Navami procession news Ram Navami visarjan Jamshedpur Swarnarekha river ghat traffic management festival visarjan ghat preparation visarjan safety guidelines रामनवमी विसर्जन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group