Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी, छात्राओं ने प्रस्तुत किए साहित्यिक विचार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी, छात्राओं ने प्रस्तुत किए साहित्यिक विचार

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर

    हिंदी-उर्दू साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर, करीम सिटी कॉलेज, साकची के उर्दू स्नातकोत्तर विभाग में एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने प्रेमचंद की साहित्यिक धरोहर को याद करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. शाहबाज अंसारी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रेमचंद को उर्दू-हिंदी कथा साहित्य का स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने समाज के हर वर्ग को झकझोरा और ग्रामीण जीवन को साहित्य में सम्मानजनक स्थान दिलाया।

    READ  MORE :JAMSHEDPUR : चाकुलिया में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    कार्यक्रम में तीन छात्राओं — आयशा फिरदौस, सदफ अत्तारिया और सूफियाना — ने अपने विचार व्यक्त किए। इन छात्राओं ने क्रमशः प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियाँ “बड़े घर की बेटी”, “पूस की रात” और “कफन” के माध्यम से प्रेमचंद की लेखन शैली, यथार्थ चित्रण, सामाजिक चेतना और करुणा को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि उर्दू में प्रेमचंद ने अफसाना निगारी (कहानी लेखन) की नींव रखी और उसमें उत्कृष्टता की ऊँचाइयों को छुआ।

    छात्राओं ने कहा कि प्रेमचंद ने न केवल ग्रामीण भारत की समस्याओं को स्वर दिया बल्कि समाज के उपेक्षित वर्ग की पीड़ा को भी प्रमुखता से उजागर किया। उनकी कहानियों ने साहित्य को जनजीवन से जोड़ा और पाठकों को सोचने पर मजबूर किया।

    प्रो. मोहम्मद ईसा और डॉ. सादिक इकबाल ने छात्राओं के विचारों की समीक्षा प्रस्तुत की और कहा कि प्रेमचंद की कहानियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी अपने समय में थीं।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    READ MORE :डाक विभाग : राखी के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे प्रधान डाकघर

    कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन उर्दू विभाग के शिक्षक जीशान सफी ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और प्रेमचंद की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur today news Karim City College Urdu event Premchand stories in Urdu Urdu Hindi literary tribute उर्दू विभाग संगोष्ठी कफन प्रेमचंद कहानी जमशेदपुर साहित्यिक कार्यक्रम पूस की रात प्रेमचंद प्रेमचंद जयंती 2025 बड़े घर की बेटी कहानी मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group