Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन,हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन,हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

News DeskBy News DeskMay 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में अमावस्या के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन की शुरुआत हुई, जो शाम 6.30 बजे तक चली। शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक विशेष नागरिकों द्वारा हवन-पूजन में भाग लिया गया। वहीं दोपहर 11 बजे से भंडारा शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना का संपूर्ण कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी भक्तों को रक्षा सूत्र भी बांधा गया। शाम में श्रीगणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन हुआ, जो रात 11 बजे तक चला। इस अवसर पर मनोज पारिक एंड टीम ने शनि जयंती आई शनि जयंती आई… शनि की कृपा जिस पर हो जाए…, मैं हूं तेरा नौकर हाजरी रोज बजाता हूं… बजरंग बली ने झूमकर डंका बजा दिया… जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, समाजसेवी काजल दास, अरविंद मिश्रा बब्बू, सत्यनारायण मुन्ना अग्रवाल, नंदकिशोर ठाकुर, विष्णु सोनकर, साहेल सिंह आदि शामिल हुए। इसे सफल बनाने में महंत दामोदर बाबा, अशोक शर्मा, सोनी शर्मा, आयुषी, धर्मेन्द्र, शैलेश कुमार मुन्ना, ललन चौधरी, जसवीर सिंह, संतोष सिन्हा, अजय कुमार पाण्डेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रजक मोहल्ला शनि मन्दिरः- जुगसलाई गर्ल्स स्कूल के पीछे रजक मोहल्ला स्थित शनि मन्दिर में भी आमवस्या के शुभ अवसर पर प्रात 7 बजे से पूजन कार्य शुभांरभ हुआ, जो दिन भर चला। मन्दिर में आने वाले भक्तों को पंडित रामकिशोर भार्गव ने पूजा करायी और प्रसाद दिया।

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group