Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में लघु फिल्म निर्माण कार्यशाला
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में लघु फिल्म निर्माण कार्यशाला

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को लघु फिल्म निर्माण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण, कहानी लेखन, निर्देशन और सिनेमा की रचनात्मक प्रक्रिया से परिचित कराना रहा।

कार्यशाला में स्वतंत्र फिल्म निर्माता एवं दलमा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक रवि राज मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रवि राज मुर्मू को उनकी संथाली लघु फिल्म ‘आंगेन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यशाला के दौरान उनकी पुरस्कार विजेता फिल्म ‘आंगेन’ का प्रदर्शन भी किया गया।

पूर्व छात्रा जॉयश्री गोराई को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पूर्व छात्रा जॉयश्री गोराई को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2022 से 2025 तक विभाग की छात्रा रहीं जॉयश्री वर्तमान में फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेत्री और चलचित्र संपादक के रूप में कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में दी गई जानकारी के अनुसार, जॉयश्री ने टी-सीरीज, देवांगन फिल्म्स और Jass म्यूजिक के साथ संगीत वीडियो परियोजनाओं में काम किया है। इसके अलावा वे वेब धारावाहिक ‘कलियुगी जीवन’ और ‘सहारा’ तथा ‘फूल और डाली’ जैसी लघु फिल्मों से भी जुड़ी रही हैं।

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने वर्ष 2026 से ऐसी पूर्व छात्राओं को सम्मानित करने की पहल शुरू की है, जिन्होंने मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र में अपने कार्य एवं प्रतिभा से पहचान बनाई है।

विद्यार्थियों ने समझे फिल्म निर्माण के महत्वपूर्ण पहलू

कार्यशाला के दौरान रवि राज मुर्मू ने विद्यार्थियों के साथ अपने फिल्म निर्माण के अनुभव, रचनात्मक यात्रा और सिनेमा के विभिन्न पहलुओं को साझा किया। वहीं जॉयश्री गोराई ने भी अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को फिल्म और मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण, निर्देशन, अभिनय, संपादन, कहानी लेखन और सिनेमा की रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिला।

ADITYAPUR NEWS: डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी नाजिया परवीन गिरफ्तार, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं व्यावसायिक अध्ययन अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु, डॉ. दीपा शरण, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शालिनी प्रसाद, डॉ. रितेश कुमार ठाकुर और डॉ. अनिता मिश्रा सहित अन्य अतिथि एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

September 30, 2026

ADITYAPUR NEWS: डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी नाजिया परवीन गिरफ्तार, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

September 30, 2026

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

September 30, 2026
Recent Post

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

September 30, 2026

ADITYAPUR NEWS: डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी नाजिया परवीन गिरफ्तार, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में लघु फिल्म निर्माण कार्यशाला

September 30, 2026

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

September 30, 2026

Jamshedpur: सोनारी में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, पलक झपकते ही हो गये फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group