Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :22 फरवरी को खाटू धाम में चढ़ेगा श्याम भटली परिवार जमशेदपुर का निशान

जमशेदपुर। श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर के 26 सदस्यों का दल गुरूवार 19 फरवरी की सुबह रेलमार्ग से टाटानगर रेलवे स्टेशन से खाटूधाम के लिए रवाना हुए। 20 फरवरी शुक्रवार की सुबह दिल्ली से सड़क मोर्ग से महासर माता का दर्शन, झुंझुनूं वाली राणी सती दादी का दर्शन, घुड़ीधाम में बाबा श्याम का दर्शन, मिश्री का पेड़ का दर्शन, सालासर बालाजी का दर्शन करेंगें। रात्री विश्राम सालासर चमेली देवी अग्रवाल सेवा सदन में होगा। इसी प्राकर 21 फरवरी शनिवार की सुबह शकम्बरी माताजी का दर्शन एवं माँ जीण भवानी का दर्शन करते हुए खाटूधाम जाएंगे। रात्री विश्राम खाटूधाम में श्री श्याम प्रचार संघ टाटानगर धर्मशाला में होगा। 22 फरवरी रविवार की सुबह रींगस श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन एवं परशुराम पुरिया निशान भवन से निशान की पूजा कर के पैदल मार्ग से चलते हुए रास्ते मे करणीमाता मंदिर में धोक लगाकर खाटू धाम पहुचेंगे। बाबा श्याम के श्री चरणों मे निशान अर्पण करेंगे। रात्री विश्राम खाटूधाम में ही होगा। 23 फरवरी की सुबह खाटू से अति प्राचीन मंदिर मूंडरू धाम में बाबा श्याम के दर्शन करते हुए दिल्ली पहुँचकर रेलमार्ग द्वारा टाटानगर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक यात्रा में जाने वाले सदस्यों में प्रमुख रूप से गगन रुस्तगी, ललित डाँगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, जीतू अग्रवाल, रिशभ अग्रवाल, बसंत हरलालका, बॉबी जालान, प्रतीक हरलालका, अमित पोद्दार, सुनील जयसवाल, सुनील रुस्तगी, प्रशांत रुस्तगी, विक्रम जालान, सुनील शर्मा, रौनक जालान, पायल रुस्तगी, निशु हरलालका, सुमन जयसवाल, सारिका रूस्तगी, शिखा रूस्तगी, नीतू शर्मा, पिंकी जालान, तान्या, मान्या आदि शामिल हैं।

Exit mobile version