Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा
    Breaking News

    Jamshedpur News :चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चार दिवसीय चैती छठ 22 से 25 मार्च, 2026 तक है। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी और उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चैती छठ पूजा की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की सफल आयोजन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित किया। इस बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में छठ व्रतियों के लिए स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित दोनों तालाबों की सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा जाएगा, जिससे श्रद्धालु पवित्र भाव से सूर्य उपासना कर सकें। साथ ही, पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं, पूजा के दौरान व्रतधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां 25 मार्च को सुबह अर्घ्य के लिए गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय व अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, 24 मार्च को संध्या अर्घ्य के दिन शीतल पेय शर्बत का वितरण किया जाएगा। चैती छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यगण सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, घाट पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए 24 मार्च को दोपहर 2 बजे सूर्य मंदिर परिसर के दोनों तालाबों के प्रवेश द्वार को खोला जाएगा। सूर्य मंदिर समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा करने अवश्य पधारें।

    बैठक के दौरान अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कृष्णमोहन सिंह, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaiti Chhath festival Jharkhand Chaiti Chhath Puja Jamshedpur Chhath Puja preparations Jamshedpur Jamshedpur Chhath Puja 2026 Jamshedpur Religious News Raghubar Das Jamshedpur news Sidgora Surya Mandir Chhath Puja Sidgora Surya Mandir event Surya Mandir committee meeting Surya Mandir Sidgora news चैती छठ पूजा चैती छठ पूजा जमशेदपुर छठ घाट तैयारी छठ पूजा व्यवस्था जमशेदपुर छठ समाचार. जमशेदपुर धार्मिक आयोजन झारखंड छठ पर्व 2026 रघुवर दास जमशेदपुर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर छठ पूजा सूर्य उपासना पर्व सूर्य मंदिर समिति बैठक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group