


जमशेदपुर। ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह अभियान शाम साढ़े चार बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने दी।
यहां जारी बयान में उन्होंने बताया कि इस अभियान में आम जनता से शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को घाटशिला स्टेशन के सामने स्थल चयन हेतु सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे, स्वारिक
राज शुक्ला आदि घाटशिला पहुंचें एवं स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। आयोजन घाटशिला स्टेशन के ठीक सामने होगा।




