Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News: मानगो में चलती कार से निकला धुआं, मची अफरातफरी, एक माह पूर्व ही खरीदी थी कार, शोरूम पर खराब कार देने का आरोप, बिष्टुपुर थाने में शिकायत
    Crime

    Jamshedpur News: मानगो में चलती कार से निकला धुआं, मची अफरातफरी, एक माह पूर्व ही खरीदी थी कार, शोरूम पर खराब कार देने का आरोप, बिष्टुपुर थाने में शिकायत

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची से मानगो की ओर जा रहे बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी गौरव पटेल की चलती नई कार से सोमवार करीब चार बजे अचानक से धुआं निकलने लगा. कार के बोनट से धुआं निकलता देख कर गौरव पटेल और उनके दोस्त वसीम दोनों कार से बाहर निकल गये. कार से धुआं निकलता देख कर मानगो ब्रिज के पास अफरा-तफरी मच गयी. ऐसे में सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गयी. वहीं कार से धुआं निकलता देख कर कई लोग जुट गये. उसके बाद गौरव ने इसकी जानकारी शोरूम को दिया.

    घटना के संबंध में आकाश ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व ही नई कार खरीदी है. लेकिन एक माह में कई बार कार में परेशानी आ चुकी है. कार में सेल्फ, ओपन रूफ समेत कई बार परेशानी आ चुकी है. कार खरीदने के बाद दो- तीन बार कार सर्विस सेंटर जा चुकी है. आज अगर समय पर कार से वे लोग बाहर नहीं आते तो कार में आग लग सकता था. वहीं सड़क पर भीड़ भाड़ होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने लोगों की भीड़ को खाली करवाया.

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    घटना के बाद गौरव पटेल ने बालाजी ऑटो वर्कस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी करने का शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को उन्होंने एक कार खरीदा था. बालाजी ऑटो वर्कस प्राइवेट लिमिटेड के बिष्टुपुर शोरूम से गाड़ी खरीदा था. जो कि शुरू दिन से ही सही से चल नहीं रही है. शिकायत करने के बाद सर्विस सेंटर भेजा गया. जहां पांच छह परेशानी बतायी गयी. गाड़ी को बिष्टुपुर शो रूम के पास लाया और गाड़ी शोरूम के हवाले कर दिया. गौरव ने आरोप लगाया है कि उसे जानबूझ कर खराब गाड़ी दी गयी. ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है. ऐसे में उसने गाड़ी बदल कर देने की बात की. साथ ही मालिक और संचालक पर कार्रवाई करने की बात की है.

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chaos ensued complaint lodged at Bistupur police station Jamshedpur News: Smoke came out from a moving car in Mango showroom accused of giving a bad car the car was bought just a month ago
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group