Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें
    Breaking News

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर ।

    साकची में सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर में आंदोलनरत सोनम वांगचुक के समर्थन तथा लोकतांत्रिक आंदोलनों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत साकची आमबागान मैदान से निकली रैली के साथ हुई, जो बस स्टैंड होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंची। इसके बाद वहां विरोध सभा आयोजित कर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

    पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    सभा को संबोधित करते हुए AIDSO के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि देश में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक के साथ दिल्ली में की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए दमनात्मक कदम उठाए गए और प्रस्तावित संसद मार्च को भी बाधित किया गया।

    AIMSS ने छात्रों पर कार्रवाई की निंदा की

    AIMSS की जिला सचिव शीला रॉय ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए छात्र, अभिभावक और शिक्षकों से एकजुट होकर शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और ऐसे आंदोलनों पर बल प्रयोग उचित नहीं है।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    प्रदर्शन के दौरान रखी गई प्रमुख मांगें

    प्रदर्शन के दौरान AIDSO की ओर से निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

    • देशभर में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
    • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
    • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को समाप्त किया जाए।
    • लोकतांत्रिक आंदोलनों में पुलिस हस्तक्षेप बंद किया जाए।

    सभा का संचालन जिला सचिव शुभम कुमार झा ने किया।

    कई छात्र एवं संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

    कार्यक्रम में सोहन महतो, अजय रॉय, युधिष्ठिर कुमार, प्रदीप यादव, खुशबू कुमारी, सोनी सेनगुप्ता, अमन सिंह, अपूर्व महतो, खुदीराम हसदा, प्रेम, राजेश, रोहित रॉय, राहुल, अभिक, मनीष, केशवती नायक और मीता मित्रा सहित AIDSO एवं AIMSS के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AIDSO AIMSS breaking news Competitive Exams Delhi Protest democracy Democratic Movement Dharmendra Pradhan Education Minister Education News Education System Google Discover Google News India India Protest Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur protest Jamshedpur today news Jantar Mantar Protest Jharkhand news NEET Paper Leak NTA Paper Leak Protest Rally Sakchi Golchakkar Sakchi news Sonam Wangchuk Sonam Wangchuk Protest Student Organization Student Protest Student Rights Trending News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group