Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं पर विशेष बैठक, योजनाओं से जोड़ने पर
    Breaking News

    Jamshedpur News :ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं पर विशेष बैठक, योजनाओं से जोड़ने पर

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जिला प्रशासन की पहल पर तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) समुदाय के लाभुकों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त Karn Satyarthi की पहल पर आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था।

    राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और पेंशन पर चर्चा

    बैठक में ट्रांसजेंडर लाभुकों के लिए राशन कार्ड निर्गत करने, अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी में जाति प्रमाण पत्र जारी करने और पेंशन योजनाओं हेतु अंचल अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पहचान पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सार्वजनिक स्थलों पर पृथक शौचालय की मांग

    बैठक में यह मांग भी उठाई गई कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल और समाहरणालय परिसर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था की जाए। साथ ही छाया नगर में आवंटित सामुदायिक भवन से संबंधित विवाद के समाधान की भी मांग रखी गई।

    14 मार्च के विधिक सशक्तिकरण शिविर में समाधान के निर्देश

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले विधिक सशक्तिकरण शिविर में ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचना चाहिए और प्रशासन इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

    बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, जेएनएसी, टाटा स्टील, पिपुल्स होप एनजीओ तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन की इस पहल को ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक और प्रशासनिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Caste Certificate OBC Jamshedpur Jamshedpur Administration Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Government Scheme Jnac / jamshedpur Karn Satyarthi DC Legal Empowerment Camp MGM Hospital Jamshedpur Pension Scheme Application Peoples Hope NGO Separate Toilet for Transgender Social Welfare Department Tata Steel CSR Third Gender Community Transgender Ration Card Transgender Welfare Meeting एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर कर्ण सत्यार्थी उपायुक्त जमशेदपुर प्रशासन जाति प्रमाण पत्र अत्यंत पिछड़ा वर्ग जेएनएसी जमशेदपुर झारखंड सरकारी योजना टाटा स्टील सीएसआर ट्रांसजेंडर ट्रांसजेंडर कल्याण बैठक ट्रांसजेंडर के लिए पृथक शौचालय ट्रांसजेंडर राशन कार्ड तृतीय लिंग समुदाय पिपुल्स होप एनजीओ पेंशन योजना आवेदन विधिक सशक्तिकरण शिविर समाज कल्याण विभाग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group