Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, 190 पायलट हुए शामिल
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, 190 पायलट हुए शामिल

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, डांगवापोसी, आद्रा, खड़गपुर, संतरागाछी और टाटानगर के कुल 190 लोको पायलट शामिल हुए।

    घटनास्थल पर दर्शक नहीं, मददगार बनें : संतोष कुमार

    सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि आपात स्थिति में घटनास्थल पर केवल दर्शक बनने के बजाय मददगार की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घायल को समय पर प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि रेल दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में लोको पायलट कई बार घटनास्थल पर पहुंचने वाले प्रथम रिस्पांडर होते हैं। ऐसे में डॉक्टर या मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले उनके द्वारा दिया गया प्राथमिक उपचार घायल के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

    प्रशिक्षण के दौरान ट्रायेज की विधि, एंबुलेंस के माध्यम से घायलों की सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन तथा गोल्डन ऑवर में किए जाने वाले महत्वपूर्ण प्रबंधन कार्यों की जानकारी दी गई।

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    ट्रायंगुलर बैंडेज से सिखाया गया प्राथमिक उपचार

    प्रशिक्षण में ट्रायंगुलर बैंडेज के माध्यम से नैरो बैंडेज और ब्रॉड बैंडेज तैयार करने की व्यावहारिक विधि बताई गई। रक्तस्राव रोकने, सिर और ठुड्डी में चोट, हाथ टूटने, घुटने में चोट तथा छाती पर जलने की स्थिति में ट्रायंगुलर बैंडेज के सही इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया।

    सीपीआर और फायर एक्सटिंग्विशर का मॉक ड्रिल

    डिजिटल माध्यम और पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए फायर एक्सटिंग्विशर के सुरक्षित एवं सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और रमेश कुमार ने सीपीआर तथा फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का मॉक ड्रिल कराकर लोको पायलटों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

    प्रशिक्षण में मेल-एक्सप्रेस और रिफ्रेशर कोर्स के लोको पायलट भी शामिल हुए। महिला लोको पायलटों ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर एलपीजी गैस से लगी आग बुझाने का अभ्यास किया। इस दौरान महिला लोको पायलट काफी उत्साहित नजर आईं।

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    20 हजार से अधिक लोको पायलटों को दिया प्रशिक्षण

    वरिष्ठ लोको पायलटों ने सिविल डिफेंस टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की। सिविल डिफेंस की ओर से बताया गया कि अब तक 20 हजार से अधिक लोको पायलटों को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित बहुविषयक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसका उद्देश्य आपदा या रेल दुर्घटना की स्थिति में भारतीय रेल की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करना है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news JHARKHAND KI KHABAR Jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    September 8, 2026

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    September 8, 2026

    Chaibasa: युवक की संदिग्ध हालत में मौत,करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

    September 8, 2026
    Recent Post

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    September 8, 2026

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    September 8, 2026

    Chaibasa: युवक की संदिग्ध हालत में मौत,करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

    September 8, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया, बेटे की मौत के मामले में मांगा न्याय, पुलिस पर लगाए ये आरोप

    September 8, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मुखर्जी नहीं रहे, आज होगा अंतिम संस्कार, शव यात्रा सोनारी आवास से निकलेगी

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group