Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता

News DeskBy News DeskAugust 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। रविवार को भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सह-कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।

READ MORE :राजधानी में स्कूली छात्रा से छेड़खानी के आरोपी फिरोज ने लगाई फांसी, 24 घंटे पूर्व निकला था जेल से

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन करेगी। जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में विशेष पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें भक्तगण विशेष भजन-कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण के प्राकट्य का आनंद लेंगे। इसके साथ ही, तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तहत 14 अगस्त को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम 5 बजे से बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं 15 अगस्त को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन होंगे। 16 अगस्त (शनिवार) को शाम 5 बजे से बिरसा मुंडा टाउन हॉल में दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला होगा।

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

मंदिर समिति के सह-कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 नकद राशि दी जाएगी। वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹11,000 और तृतीय ₹7,000 रहेगा। इसके अलावा, बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के 25 फाइनलिस्ट में से शेष 22 प्रतिभागियों तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के चतुर्थ और पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी की अधिकतम उम्र 10 वर्ष मान्य होगी।

सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए फॉर्म वितरण 10 अगस्त से शुरू हो गया है, जो सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक मंदिर परिसर में उपलब्ध है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय एवं विनय कुमार (9431568664), कंचन दत्ता (9835560693), दिलीप मित्रा (8092821425) एवं रंजन सिन्हा (8877194545) से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

READ MORE :Saraikela Accident: राजनगर में खड़े ट्रक में घुस गयी तेज रफ्तार बाइक, जमशेदपुर के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तीनों अपनी बहन से मिलने जा रहे थे चाईबासा

वहीं, तीन दिवसीय महोत्सव की सफलता के लिए समिति ने विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। कार्यक्रम संयोजक कमलेश सिंह और कार्यक्रम कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा को बनाया गया है। राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव, अखिलेश चौधरी, बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, रूबी झा और कंचन दत्ता को बनाया गया है एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, कृष्ण मोहन सिंह और बंटी अग्रवाल को बनाया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

September 28, 2026

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

September 28, 2026

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026
Recent Post

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

September 28, 2026

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

September 28, 2026

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 28, 2026

Jamshedpur के Marine Drive पर हुए हादसे के बाद एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क पर खड़े वाहन पर कसेगा शिकंजा, सख्त कार्रवाई की चेतावानी

September 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group