Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया उद्घाटन,गोपाल मैदान बिस्टुपुर में 1 से 14 दिसंबर तक चलेगा राज्य स्तरीय हैंडलूम एक्सपो
    Breaking News

    Jamshedpur News :स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया उद्घाटन,गोपाल मैदान बिस्टुपुर में 1 से 14 दिसंबर तक चलेगा राज्य स्तरीय हैंडलूम एक्सपो

    स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का शुभारंभ,उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने दीप प्रज्वलित कर राज्य स्तरीय हैंडलूम एक्सपो का किया उद्घाटन,01 से 14 दिसंबर तक आयोजित हो रहा एक्सपो, नागरिकों से बड़ी भागीदारी की अपील
    News DeskBy News DeskDecember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur।

    बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। एक्सपो का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक झारक्राफ्ट  प्रियदर्शी दारिपदा, जीएम डीआईसी  रवि शंकर प्रसाद, अन्य विशिष्ट अतिथि, झारक्राफ्ट के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कारीगर उपस्थित थे।

    यह आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (NHDP) के तहत किया जा रहा है। एक्सपो 1 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के बुनकर, कारीगर, सहकारी समितियाँ एवं स्वयं सहायता समूह (SHGs) सम्मिलित हो रहे हैं।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक बुनकरों को एक प्रभावी विपणन मंच प्रदान करना, भारतीय हैंडलूम की समृद्ध विरासत को प्रोत्साहित करना तथा प्रत्यक्ष बाजार संपर्क के माध्यम से आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। एक्सपो में 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें तसर सिल्क, कॉटन हैंडलूम फैब्रिक, साड़ियाँ, गृह-सज्जा सामग्री तथा प्राकृतिक फाइबर से बने उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

    झारक्राफ्ट पारंपरिक शिल्प संरक्षण, ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण तथा टिकाऊ हैंडलूम उत्पादों के संवर्धन में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्टेट हैंडलूम एक्सपो प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। एक्सपो अवधि के दौरान विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्पाद प्रोमोशन भी आयोजित किए जाएंगे। पूर्वी सिंहभूम जिला तथा आसपास के सभी नागरिकों से अपील है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों को समर्थन प्रदान करें और प्रामाणिक हैंडलूम उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Artisan Support Cooperative Weavers Cotton Handloom Handloom Crafts Handloom Culture Handloom Expo Jamshedpur Handloom Fair Handloom Products Handloom Shopping Jamshedpur Expo 2025 Jharcraft Products Jharkhand Handloom NHDP Scheme Rural Livelihood SHG Products Silk Exhibition Traditional Weaving Tribal Handloom Tussar Silk Saree Weavers India झारक्राफ्ट एक्सपो तसर सिल्क बिस्टुपुर गोपाल मैदान बुनकर झारखंड भारतीय हथकरघा स्टेट हैंडलूम एक्सपो हैंडलूम प्रमोशन हैंडलूम फैब्रिक हैंडलूम मार्केट हैंडलूम स्टॉल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group