
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और District Legal Services Authority के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के तहत National Lok Adalat का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की सफल तैयारी को लेकर उपायुक्त Karn Satyarthi की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे
बैठक में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे।
इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
लाभुकों की सूची तैयार करने के निर्देश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
बैठक में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों, विभागों के बीच समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त Nagendra Paswan सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इनमें नजारत उपसमाहर्ता David Balihar, जिला आपूर्ति पदाधिकारी Zulfikar Ansari, डीआईओ एनआईसी Kishor Prasad तथा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।
