Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026Updated:June 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के दौरान फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज बनवाने वाले नागरिकों और ऐसे कार्यों में शामिल व्यक्तियों एवं गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  राजीव रंजन ने इस संबंध में जिले के मतदाताओं को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से बचने की अपील की है।

    फर्जी वेबसाइटों के जरिए दस्तावेज बनाने वाले गिरोह सक्रिय

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान देश के कई जिलों में फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे गिरोह आम नागरिकों को भ्रमित कर अवैध तरीके से दस्तावेज तैयार कराने का प्रयास कर सकते हैं।

    एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की पड़ सकती है आवश्यकता

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व और साइबर गिरोह फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को ठगने और अवैध दस्तावेज तैयार करने का प्रयास कर सकते हैं।

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज न बनवाएं और न ही किसी के बहकावे में आकर ऐसा करने का प्रयास करें। उन्होंने नागरिकों से केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल और निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से ही आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने की सलाह दी।

    दोषियों के खिलाफ होगी त्वरित कानूनी कार्रवाई

    श्री राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था या गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार करने या कराने में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रख रहा है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Birth Certificate Fraud Caste Certificate Fraud District Election Officer Election Commission Election News Fake Certificate Fake Documents Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand news Rajeev Ranjan DC SIR 2026 SIR Jharkhand SIR Program 2026 Special Intensive Revision Voter List Revision voter list update voter verification जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी फर्जी दस्तावेज मतदाता सूची पुनरीक्षण राजीव रंजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Jamshedpur News:  हॉट स्ट्रिप मिल,जेडीसी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह 

    June 26, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Jamshedpur News:  हॉट स्ट्रिप मिल,जेडीसी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह 

    June 26, 2026

    BIHAR RAILWAY NEWS: बिहार आने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने उधना-मधुबनी और पटना स्पेशल समेत 5 जोड़ी ट्रेनों का बढ़ाया फेरा; चेक करें नई डेट्स

    June 26, 2026

    NIT Jamshedpur में शुरू हुआ 10 दिवसीय NCC कैंप, 550 से अधिक कैडेट्स ले रहे सैन्य एवं नेतृत्व प्रशिक्षण

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group