Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: पशु क्रूरता रोकने को लेकर सख्त निर्देश, मीट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर की होगी जांच
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: पशु क्रूरता रोकने को लेकर सख्त निर्देश, मीट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर की होगी जांच

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम, पशु कल्याण से जुड़े नियमों का प्रभावी अनुपालन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, पशु परिवहन के दौरान निर्धारित मानकों का पालन तथा पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि पशु कल्याण केवल प्रशासनिक कार्रवाई का विषय नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने संबंधित विभागों को पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

    बैठक में उपायुक्त ने मीट शॉप, पेट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर आदि को चिन्हित करने के लिए संबंधित विभागों एवं नगर निकायों को संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए तथा पात्र प्रतिष्ठानों का नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    आवारा पशुओं के लिए विशेष अभियान

    उपायुक्त ने नगर निकायों को आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। अभियान के दौरान पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़कर निर्धारित गौशाला या आश्रय स्थल में भेजने को कहा गया।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी पशु का स्वामी गौशाला से अपने पशु को वापस लेना चाहता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत गौशाला में पशु के खानपान और देखभाल के लिए तय शुल्क का भुगतान करने के बाद उसे वापस प्राप्त करने की सुविधा दी जाए। प्रशासन का उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ पशु मालिकों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है।

    मुर्गा लड़ाई जैसी गतिविधियों पर रोक

    बैठक में मुर्गा लड़ाई जैसी पशु क्रूरता से जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा नियमित जांच और अभियान चलाने को कहा।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    स्लॉटर और मीट बिक्री के स्थान अलग रखने का निर्देश

    मीट शॉप के संचालन को लेकर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पशु वध के लिए निर्धारित स्थान और मांस की बिक्री के स्थान अलग-अलग होने चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, पशुपालन विभाग के पदाधिकारी, गौशाला के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administrative instructions Animal cruelty prevention Animal husbandry department animal lovers animal protection animal transport animal welfare Awareness Campaign cockfighting DC Rajeev Ranjan District Administration east singhbhum Google Discover Goshala management human empathy hygiene standards illegal activity Jamshedpur news JAMSHEDPUR UPDATE latest news local update meat shop rules public interest safety rules Singhbhum update slaughterhouse stray cattle strict action Trending News पशु क्रूरता निवारण समिति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group