Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘गौदान’ का किया प्रभावशाली मंचन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘गौदान’ का किया प्रभावशाली मंचन

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के विद्यार्थियों द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास ‘गौदान’ पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक सच्चाइयों से रूबरू कराया।

    नाटक में किसान जीवन की पीड़ा, शोषण, पारिवारिक संघर्ष और मानवीय मूल्यों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया।

    मुख्य पात्र होरी की भूमिका में राकेश पलाई ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। उनकी पत्नी धनिया के रूप में रिंकी जयसवाल ने एक मजबूत ग्रामीण महिला का चरित्र बखूबी निभाया।

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    अन्य कलाकारों में रितेश प्रधान ने दातादीन (गांव के पंडित), रौनक रौशन ने गोबर, केया महतो ने झुनिया, हरनीत बावा ने सोना, आशीष महतो ने भोला, राहुल सोरेन ने हीरा तथा रितिन कुमार ने सोभा की भूमिकाएं निभाईं। सभी कलाकारों का अभिनय प्रभावशाली और भावपूर्ण रहा।

    नाटक के संवाद, मंच सज्जा और पात्रों की प्रस्तुति ने प्रेमचंद के साहित्य की आत्मा को जीवंत कर दिया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    इस सफल मंचन के माध्यम से करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया कि साहित्य और रंगमंच समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    college students drama Godaan stage performance Hindi literature play Jamshedpur cultural news Jamshedpur theatre news Karim City College Jamshedpur Karim City College students Michael John Auditorium Bistupur Premchand Godaan play गौदान नाटक मंचन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group