Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिरसानगर आवास परियोजना का उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, माह अंत तक नाली निर्माण पूरा करने का निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिरसानगर आवास परियोजना का उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, माह अंत तक नाली निर्माण पूरा करने का निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 के तहत बन रहे आवासों को जल्द पूरा करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने बिरसानगर आवासीय परियोजना का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

    644 आवासों को जल्द पूरा करने पर जोर

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर में बनाए जा रहे 644 आवासों को तेजी से पूर्ण करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। उपनगर आयुक्त ने विशेष रूप से ब्लॉक 8 और ब्लॉक 23 का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक और अभियंताओं को निर्देश दिया कि माह के अंत तक नाली निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    बिजली कनेक्शन जल्द देने का निर्देश

    उपनगर आयुक्त ने बिजली विभाग के संबंधित कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर मीटर कनेक्शन का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आवासों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि लाभुकों को जल्द आवास हस्तांतरित किया जा सके।

    जूडको टीम को दिए आवश्यक निर्देश

    निरीक्षण के दौरान जूडको टीम को मिट्टी कटाव वाले क्षेत्रों को समतल करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

    प्रधानमंत्री आवास योजना की सीएलटीसी टीम, अभियंताओं और जूडको के अधिकारियों को अपने-अपने कार्य समय पर पूरा कर लाभुकों को जल्द आवास हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए।

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील

    लाभुकों को जल्द मिलेगा आवास

    उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को बेहतर सुविधाओं के साथ समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो।

    निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अक्षेस की सीएलटीसी टीम और सभी अभियंता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    #krishna kumar jnac Affordable Housing Jharkhand Birsanagar Flats Birsanagar Housing Project Drain Construction Work Electricity Meter Connection Government Housing Scheme Housing Project Inspection Jamshedpur Akshes News Jamshedpur civic news Jamshedpur Housing News Jamshedpur local news Jharkhand development news JUDCO Team PM Awas Yojana Jamshedpur PMAY Beneficiaries PMAY component 3 PMAY Urban Scheme Smart City Housing Urban Housing Scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    May 14, 2026

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति 17 मई को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, साकची में होगा प्रदर्शन

    May 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    May 14, 2026

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति 17 मई को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, साकची में होगा प्रदर्शन

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :बिरसानगर आवास परियोजना का उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, माह अंत तक नाली निर्माण पूरा करने का निर्देश

    May 14, 2026

    Saraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group