Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, DC ने राशन वितरण में पारदर्शिता और तेजी के दिए निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, DC ने राशन वितरण में पारदर्शिता और तेजी के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत राशन वितरण और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

     योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    बैठक में डाकिया योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों को राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही लंबित राशन कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलीवरी, बैकलॉग वितरण, नमक योजना, मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण और धान अधिप्राप्ति योजना पर भी चर्चा हुई।

     पारदर्शिता और पात्रता पर जोर

    उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों के अधिकारों में कटौती न हो। उन्होंने अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने और योग्य लोगों को जोड़ने के लिए सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही पात्र लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

     लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश

    बैठक में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित मॉनिटरिंग करें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

    Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी

     अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

    नवनियुक्त पणन अधिकारियों को अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय संरचना और कार्यप्रणाली को समझने के लिए क्षेत्रीय भ्रमण करने का भी निर्देश दिया।

     धान खरीद और वितरण पर फोकस

    धान अधिप्राप्ति योजना के तहत किसानों को लैंपस के माध्यम से धान बेचने के लिए प्रेरित करने और विभागीय लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही अनाज वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

     शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा

    पीजीएमएस पोर्टल और ईआरसीएमएस के तहत लंबित शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्हें समय पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

    Jamshedpur SIR: जमशेदपुर समेत राज्य के शहरी मतदान केंद्रों पर एसआईआर को लेकर शिविर शुरू, 29 जुलाई तक जारी रहेगी प्रक्रिया

     अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में राहुल जी आनंद, आशा टोप्पो सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dakiya Yojana update farmer scheme Jharkhand food security scheme India food supply meeting governance news India government schemes India grain distribution India Jamshedpur supply department meeting Jharkhand Administration News jharkhand latest news Jharkhand ration card update Karn Satyarthi news PDS Jharkhand news PDS system update public distribution system India public welfare schemes Jharkhand ration card verification India ration distribution Jharkhand ration transparency India rice procurement scheme Jharkhand उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी

    July 19, 2026

    Jamshedpur SIR: जमशेदपुर समेत राज्य के शहरी मतदान केंद्रों पर एसआईआर को लेकर शिविर शुरू, 29 जुलाई तक जारी रहेगी प्रक्रिया

    July 19, 2026

    Ghatsila HCL Plant: घाटशिला के  इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से हो रहा काम, बोले एचसीएल सीएमडी

    July 19, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी

    July 19, 2026

    Jamshedpur SIR: जमशेदपुर समेत राज्य के शहरी मतदान केंद्रों पर एसआईआर को लेकर शिविर शुरू, 29 जुलाई तक जारी रहेगी प्रक्रिया

    July 19, 2026

    Ghatsila HCL Plant: घाटशिला के  इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से हो रहा काम, बोले एचसीएल सीएमडी

    July 19, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की Top 10 कंपनियों में 5 का Market Cap 1.54 लाख करोड़ बढ़ा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक लाभ

    July 19, 2026

    Monsoon session: संसद का मानसून सत्र कल से, इससे पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष उठा सकता है वांगचुक और राम मंदिर का मुद्दा

    July 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group