Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिष्टुपुर के औरस रेस्टोरेंट पहुंचे सैयद किरमानी और पूर्व हॉकी कप्तान, स्वाद और खेल प्रगति की जमकर सराहना
Breaking News

Jamshedpur News :बिष्टुपुर के औरस रेस्टोरेंट पहुंचे सैयद किरमानी और पूर्व हॉकी कप्तान, स्वाद और खेल प्रगति की जमकर सराहना

बिष्टुपुर के औरस रेस्टोरेंट पहुंचे सैयद किरमानी और पूर्व हॉकी कप्तान, स्वाद और खेल प्रगति की जमकर सराहना
News DeskBy News DeskDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के पास प्रसिद्ध औरस रेस्टोरेंट में गुरुवार को खास माहौल देखने को मिला, जब भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सैयद किरमानी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान यहां पहुंचे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से रेस्टोरेंट में मौजूद खेल प्रेमियों और आम लोगों में खास उत्साह देखा गया।

रेस्टोरेंट पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों ने यहां परोसे गए भोजन का स्वाद लिया और इसकी गुणवत्ता व स्वाद की खुलकर प्रशंसा की। पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक और खेलनगरी में इतना बेहतरीन और स्वादिष्ट भोजन मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर का आतिथ्य और यहां का खान-पान दोनों ही प्रशंसनीय हैं।

खेलों पर बातचीत के दौरान सैयद किरमानी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की यादें साझा कीं और कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी और सफलता भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाती है।

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

वहीं, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके समय की तुलना में आज भारतीय हॉकी में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश का खेल ढांचा मजबूत हुआ है, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है। इससे भारतीय हॉकी फिर से अपनी खोई हुई पहचान हासिल कर रही है, जो बेहद संतोषजनक है।

दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से रेस्टोरेंट में उपस्थित युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर अनुभव साझा किए और प्रेरणा ली।

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

इस अवसर पर औरस रेस्टोरेंट के संचालक प्रेजवाल साहू और अभिनव साहू के अलावा खेल जगत से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के एथलीट ज्ञान सिंह तथा मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम के सचिव श्याम कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने दिग्गज खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनके विचारों को प्रेरणादायी बताया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

October 14, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

October 14, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास एक युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुआ विवाद

October 14, 2026

Ghatsila: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, मऊभंडार में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कर मुस्तैद सुरक्षा का दिया भरोसा

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group