Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :अपने परिधि क्षेत्र में टाटा स्टील स्थाई रूप से पेयजल, सफाई, बिजली एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ दे – संजीव सरदार
    Breaking News

    Jamshedpur News :अपने परिधि क्षेत्र में टाटा स्टील स्थाई रूप से पेयजल, सफाई, बिजली एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ दे – संजीव सरदार

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    राँची/जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा के लगभग एक लाख से अधिक लोगों से सीधे जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण समस्या को सोमवार को झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टाटा स्टील की परिधि में आने के बावजूद पोटका क्षेत्र की 20 पंचायत आज भी पेयजल, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं से वंचित हैं, जबकि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में टाटा समूह के स्थायी, अस्थायी एवं ठेका मजदूर वर्षों से निवास करते आ रहे हैं।

    विधायक संजीव सरदार ने सदन को बताया कि बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरुवाडूंगरी और ब्यांगबिल सहित कुल 20 पंचायतों के ग्रामीण टाटा स्टील के 3 से 5 किमी की परिधि में आते हैं, लेकिन इसके बाद भी टाटा स्टील द्वारा यहाँ किसी प्रकार की स्थायी नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विधायक ने कहा—“इन क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश लोग स्वयं टाटा समूह के मजदूर हैं। वे कंपनी को अपना खून-पसीना देते हैं, परंतु उसी कंपनी की परिधि के अंदर रहते हुए भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना न्यायोचित नहीं है। इन पंचायतों में पेयजल, सफाई, बिजली एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ टाटा स्टील के CSR से स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।”

    उन्होंने विधानसभा के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की कि टाटा स्टील को इन सभी पंचायतों में CSR के तहत nagrik सुविधाएं मुहैया करने के लिए निर्देशित किया जाए, ताकि पोटका के लगभग 1 लाख परिवारों को मूलभूत नागरिक सुविधाएँ मिल सकें और उनका जीवनस्तर सुदृढ़ हो सके

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera basic facilities Byangbil civic amenities CSR demand CSR मांग drinking water issue electricity crisis Ghaghidih government directive Karandih Keruwadungri Kitadih panchayat development Potka Assembly Pudihasa sanitation system sanjeev sardar Tata Steel workers welfare Zero Hour करनडीह कीताडीह केरुवाडूंगरी घाघीडीह टाटा स्टील नागरिक सुविधाएँ पंचायत विकास पुड़ीहासा पेयजल समस्या पोटका विधानसभा बागबेड़ा बिजली संकट ब्यांगबिल मजदूर हित मूलभूत सुविधाएँ विधानसभा शून्यकाल संजीव सरदार सफाई व्यवस्था सरकारी निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group