Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :55वां सालाना दूसरा उर्स मुबारक, 18 से 21 दिसंबर तक चुनाशाह बाबा के दर पर सजेगी महफ़िल
    Breaking News

    Jamshedpur News :55वां सालाना दूसरा उर्स मुबारक, 18 से 21 दिसंबर तक चुनाशाह बाबा के दर पर सजेगी महफ़िल

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम उर्फ़ चुनाशाह बाबा का 55वां सालाना दूसरा उर्स मुबारक 18 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। वारसी कमेटी, बिष्टुपुर के तत्वावधान में होने वाले उर्स में कुरआन ख़्वानी, महफ़िल-ए-शमा, चादरपोशी, लंगर-ए-आम और देश के नामचीन कव्वालों की शानदार प्रस्तुति होगी।
    कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर (गुरुवार) को सुबह 8 बजे से कुरआन ख़्वानी होगी, जबकि शाम 6 बजे से हरजीत सिंह हीरा एंड पार्टी की महफ़िल-ए-समा सजेगी। 19 दिसंबर (शुक्रवार) की रात 8 बजे से उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी। 20 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 11 बजे से चादर व संदल गश्त निकाली जाएगी, दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर चादरपोशी होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से रात 7 बजे तक लंगर-ए-आम और शाम 7 बजे से कृष्णा मूर्ति एंड पार्टी की महफ़िल-ए-समा होगी। 21 दिसंबर (रविवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक लंगर-ए-आम तथा रात 9 बजे से कव्वाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कव्वाली में शाहरुख़ साबरी कव्वाल एंड पार्टी (गया, बिहार) और इमरान आलम कव्वाल एंड पार्टी (अमरावती, महाराष्ट्र) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
    आयोजन को लेकर अध्यक्ष स्व पारस नाथ सिंह वारसी के पुत्र प्रिंस, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार (राजू)
    जनरल सेक्रेटरी रतन सिंह बादशाह और सेक्रेटरी मो. हनीफ़ इलाहाबादी ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    55th Urs 55वां उर्स Chadarposhi Chunashah Baba Urs Hazrat Chunashah Baba Imran Alam Qawwal Jamshedpur religious event Langar e Aam Mehfil e Sama Qawwali Program Quran Khwani Shahrukh Sabri Qawwal Sufi Tradition Urs Mubarak Jamshedpur Warsi Committee Bistupur इमरान आलम कव्वाल उर्स मुबारक जमशेदपुर कव्वाली कार्यक्रम कुरआन ख्वानी चादरपोशी चुनाशाह बाबा चुनाशाह बाबा उर्स जमशेदपुर धार्मिक आयोजन महफिल ए समा लंगर ए आम वारसी कमेटी बिष्टुपुर शाहरुख साबरी कव्वाल सूफी परंपरा हजरत चुनाशाह बाबा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group