Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur।

    राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम से जुड़ी सभी प्रशासनिक, विधि-व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक के दौरान रूट लाइन मैपिंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, सड़कों के आवश्यक मरम्मतीकरण, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि आगमन मार्ग एवं कार्यक्रम स्थलों पर नागरिक सुविधाओं, ट्रैफिक प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, एनडीसी श्री डेविड बलिहार, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह, डीपीआरओ श्री पंचानन उरांव, पथ निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं गरिमामयी आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc karn satyarthi district level review meeting Jamshedpur Administration Jharkhand news President Droupadi Murmu Jamshedpur visit President of India vis President Visit Preparation protocol compliance route line mapping security arrangement Jamshedpur Traffic Management Jamshedpur उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा जमशेदपुर जिला प्रशासन जमशेदपुर ताजा खबर प्रोटोकॉल पालन यातायात व्यवस्था राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति आगमन तैयारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समीक्षा बैठक उपायुक्त सुरक्षा व्यवस्था जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group