Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बैठक कर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बैठक कर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम जिला आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में सोनारी एयरपोर्ट, करनडीह जाहेर स्थान सहित राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, नागरिक सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एयरपोर्ट आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    उपायुक्त ने यातायात प्रबंधन को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक प्लान, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य को असुविधा नहीं हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पास व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रबंधन की समुचित तैयारी रखने के निर्देश दिए।

    साथ ही स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल एवं मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, साज-सज्जा तथा आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    बैठक में स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, मेडिकल टीम एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अग्निशमन विभाग को फायर सेफ्टी के सभी मानकों का अनुपालन कराने, तथा विद्युत, पेयजल एवं नगर निकाय से जुड़े विभागों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का जिला आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में प्रशासन, एयरपोर्ट प्रबंधन, नगर निगम, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    civic amenities District Administration Jamshedpur news presidential visit security arrangements traffic management उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा करनडीह जाहेर स्थान जमशेदपुर प्रशासन जिला प्रशासन तैयारी जिला प्रशासन बैठक पूर्वी सिंहभूम आगमन यातायात प्रबंधन राष्ट्रपति कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति सुरक्षा समीक्षा बैठक सुरक्षा व्यवस्था सोनारी एयरपोर्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group