Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पाणिनि उत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन
Breaking News

Jamshedpur News :पाणिनि उत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन

News DeskBy News DeskNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR । आज पाणिनि उत्सव समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में उत्सव पूर्व प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने श्लोक पाठ प्रतियोगिता, लयबद्ध माहेश्वर सूत्र पाठ प्रतियोगिता एवं संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं संचालन संस्कृत भाषा में किया गया.

समिति के कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र ठाकुर ने मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. सचिव चन्द्रदीप पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं महार्षि पाणिनि के अवदानों की चर्चा की. डॉ रजनी एवं डॉ पद्मा ने अपने सुरीले कंठों से संस्कृत गीतों का गायन किया. अभिभावक संध्या पाण्डेय एवं श्रीमती चटर्जी ने भी स्त्रोत पाठकर कार्यक्रम को और भी मनोहर बना दिया. चिंतामणि ने चुटीले व्यंग से दर्शकों का ध्यान खींचा. बाल कलाकार विक्की ने संस्कृत गीत नमतु भारतम… का गान कर वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की समाप्ति के पूर्व धीरज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं आगमी उत्सव तिथि को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया.

निर्णायक के रूप में मधुरिमा, रेखा, शिवा, संदीप, उषा एवं रीना का सहयोग समिति को प्राप्त हुआ. कार्यक्रम की प्रधान संयोजिका ने विद्यालयों से संयोजन का कार्य किया. उल्लेखनीय है कि उत्सव का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को निर्धारित है जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

श्लोक पाठ प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम स्थान-अंजलि उपासना एवं रेखा कुमारी सिंह (गुरुनानक उच्च विद्यालय साकची)
द्वितीय स्थान-संयोग पाण्डेय (गुरुनानक उच्च विद्यालय साकची)
तृतीय स्थान-अनुष्का चटर्जी (सेक्रेट हार्ट कान्वेंट विद्यालय)
सांत्वना पुरस्कार-मोहिनी कुमारी (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय साकची) एवं काजल कुमारी (गुरुनानक उच्च विद्यालय साकची)

माहेश्वर सूत्र पाठ
प्रथम स्थान-अवंतिका पाण्डेय, द्वितीय स्थान प्राची भारती, तृतीय स्थान- लक्ष्मी पाण्डेय, सांत्वना पुरस्कार-रामेति तिवारी एवं विद्या कुमारी।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
विजेता : गुरुनानक उच्च विद्यालय साकची
उपविजेता : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय साकची

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक व निफ्टी 150 अंक लुढ़का

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक व निफ्टी 150 अंक लुढ़का

September 29, 2026

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group