Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :झारखंड विधानसभा में गूंजा बीएड छात्रों का मुद्दा, ई-कल्याण छात्रवृत्ति लंबित होने पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग
Breaking News

Jamshedpur News :झारखंड विधानसभा में गूंजा बीएड छात्रों का मुद्दा, ई-कल्याण छात्रवृत्ति लंबित होने पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग

राज्य महिला आयोग की उदासीनता पर भी उठाया सवाल
News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा के पांचवें सत्र के तीसरे दिन सदन में बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि प्रथम सेमेस्टर पूर्ण होने के बावजूद विद्यार्थियों को ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि छात्रवृत्ति लंबित रहने के कारण छात्र आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब तो स्थिति यह हो गयी है कि एक तरफ छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर, उन पर अगले सेमेस्टर की फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पूर्णिमा साहू ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से संबंधित मंत्री से मांग किया कि जब तक छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के खातों में उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक बीएड छात्रों को फीस जमा करने से छूट देने का स्पष्ट निर्देश जारी किये जाएं।

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा न बने। भविष्य के शिक्षकों और राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए ऐसी स्थिति चिंताजनक है।

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

इसके अतिरिक्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य महिला आयोग की उदासीनता पर भी सवाल किया। विधानसभा में उन्होंने बताया कि आयोग में अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली होने के कारण इसकी कार्यप्रणाली पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई ठप पड़ी है। आयोग के निष्क्रिय रहने से राज्य की हजारों महिलाओं को उत्पीड़न और समस्याओं पर न्याय के लिए गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार को अविलंब अध्यक्ष की नियुक्ति कर आयोग को सक्रिय करना चाहिए, जिससे महिलाओं को न्याय के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध हो सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group