Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :साकची शिव मंदिर में सावन माह हरियाली महोत्सव के रूप में मनेगा,सिंधारा उत्सव और विशाल कांवड़ यात्रा होगी आकर्षण
Breaking News

Jamshedpur News :साकची शिव मंदिर में सावन माह हरियाली महोत्सव के रूप में मनेगा,सिंधारा उत्सव और विशाल कांवड़ यात्रा होगी आकर्षण

News DeskBy News DeskJuly 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर में आगामी सावन माह 2026 को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में हरियाली महोत्सव के रूप में मनाने के लिए शिव मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं सभी शिवभक्तों की सहमति से पूरे सावन माह को हरियाली और भक्ति के संगम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। समिति ने बताया कि पूरे सावन माह प्रतिदिन संध्या बेला में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर को हरे रंग की आकर्षक सजावट एवं प्राकृतिक हरियाली से सजाया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय और भक्तिमय बना रहेगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 13 अगस्त गुरुवार को सभी माताओं एवं बहनों के लिए विशेष सिंधारा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झूले, मेहंदी, गीत-संगीत और सावन की पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। वहीं 16 अगस्त रविवार को बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। समिति ने सभी शिवभक्तों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, महासचिव मोहित शाह, कोषाध्यक्ष आशीष खन्ना सहित ओमप्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, बजरंग अग्रवाल, नरेश खण्डेलवाल, सुभाष शाह, गौरव जवानपुरिया, शिवम चेतानी, अमन नरेडी और पवन खेमका सहित शिव मंदिर समिति एवं श्याम परिवार, साकची के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group