Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: श्याम भटली परिवार की महिला इकाई ने मनाया सिंधारा उत्सव, खेलों और पुरस्कारों की रही धूम
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: श्याम भटली परिवार की महिला इकाई ने मनाया सिंधारा उत्सव, खेलों और पुरस्कारों की रही धूम

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सीतारामडेरा स्थित एक होटल में श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की महिला इकाई की ओर से सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 18 पुरस्कार जीते।

    कार्यक्रम का आयोजन पायल रुस्तगी की अध्यक्षता तथा मेघा सिंघानिया और नेहा भालोटिया के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। सावन के पारंपरिक उत्सव के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न खेलों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

    कार्यक्रम के दौरान ‘मोबाइल नंबर मिलाओ’, ‘चुनरी बांधो-बैलून बचाओ’ और ‘10 के दम’ सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ‘मोबाइल नंबर मिलाओ’ प्रतियोगिता में डाँगा, अभिषेक अग्रवाल और मंजू पुरिया विजेता रहे।

    वहीं ‘चुनरी बांधो-बैलून बचाओ’ प्रतियोगिता में डाँगा और विवेक पुरिया ने बाजी मारी। ‘10 के दम’ प्रतियोगिता में पायल रुस्तगी और प्रवीण भालोटिया विजेता बने।

    Indian Railways :सितंबर में यात्रियों को राहत, श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में बढ़ेगी AC-3 कोच की सुविधा

    हरी चूड़ी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने लिया हिस्सा

    सावन की थीम पर आयोजित हरी चूड़ी पहनने की प्रतियोगिता में रेनू बजाज, ऋतिका चौधरी और पूनम चौधरी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा तंबोला (हाउसी) सहित कई अन्य मजेदार गेम्स भी आयोजित किए गए।

    कार्यक्रम में उमा डाँगा, ऋतिका चौधरी, रेनू बजाज, पूनम खेमका, शशि खंडेलवाल, मंजू पुरिया, सविता अग्रवाल, विजया देवी, कंचन बिनानी, शीतल अग्रवाल, काजल चंगिल, प्रीति बिदासरिया, रेखा अग्रवाल और राधा तापड़िया सहित महिला इकाई की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

    उत्सव के दौरान महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना रहा। आयोजन के माध्यम से महिला इकाई की सदस्यों ने सावन की परंपरा और आपसी मेल-जोल को उत्सव के रूप में मनाया।

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jharkhand news Sawan Celebration Sawan Festival Sawan Sindhara Shyam Bhatli Parivar women event Women Wing ऋतिका चौधरी जमशेदपुर तंबोला धार्मिक संस्था नेहा भालोटिया पायल रुस्तगी पूनम चौधरी मनोरंजक खेल महिला इकाई महिला कार्यक्रम महिला संगठन मेघा सिंघानिया रेनू बजाज श्याम भटली परिवार सामाजिक संस्था सावन उत्सव सावन सिंधारा सिंधारा उत्सव सिंधारा उत्सव जमशेदपुर सीतारामडेरा हाउसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Indian Railways :सितंबर में यात्रियों को राहत, श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में बढ़ेगी AC-3 कोच की सुविधा

    August 27, 2026

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    August 27, 2026

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    August 27, 2026
    Recent Post

    Indian Railways :सितंबर में यात्रियों को राहत, श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में बढ़ेगी AC-3 कोच की सुविधा

    August 27, 2026

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    August 27, 2026

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    August 27, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    August 27, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group