Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :मानगो एनएच-33 स्थित मंदिर में चोरी, माइक सेट और नगद ले भागे चोर

जमशेदपुर (मानगो):
शहर के मानगो क्षेत्र में स्थित राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात ने सभी को चौंका दिया। एनएच-33 के स्मार्ट बाजार के ठीक सामने स्थित इस मंदिर में चोरों ने न सिर्फ ध्वनि यंत्र (माइक सेट) चुरा लिया, बल्कि मंदिर की अलमीरा में रखे लगभग ₹6000 नकद भी ले उड़े।

READ MORE :Saraikela: रायजामा गांव के पास जंगल में नक्सलियों के ठिकाने से 500 डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने चोरी की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी, जो अहले सुबह मौके पर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे ने बताया कि रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी लोग घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने मंदिर खोला तो देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमीरा टूटी हुई थी।मंदिर के अलमीरा में रखा हुआ सुबह शाम बजने वाला ध्वनि यंत्र का पूरा सेट के साथ मंदिर को संचालित करने के लिए अलमीरा में ही रखा हुआ लगभग ₹6000 चोरी हो गए थे।

READ MORE –Jamshedpur: टाटा स्टील से सिंहभूम चैंबर.ने की टीएमएच में जरूरतमंद मरीजों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी की सेवा जल्द शुरू करने की मांग

मौके में पहुंचे विकास सिंह ने घटना की जानकारी स्थानीय मानगो थाना को दिया । विकास सिंह ने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों के लाख मना करने के बाद भी मानगो में नशा करने वाले सामान के साथ-साथ डेली लॉटरी का धंधा खुले आम फल फूल रहा है अवैध कारोबार की होलसेल मंडी मानगो बनी हुई है जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि चोरों ने इंसान को छोड़ भगवान को भी नहीं बक्शा । विकास सिंह ने कहा की लचर कानून व्यवस्था और पेट्रोलिंग ना के बराबर होने के कारण भगवान भी सुरक्षित नहीं है । विकास सिंह ने जिला प्रसारण से आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है ।

Exit mobile version