Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची में नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित मामलों की जानकारी साझा की गई।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित डेटा उपलब्ध कराया गया, ताकि वे अपने स्तर से सूची की समीक्षा कर सकें और पात्र मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध करा सकें।

BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं से संपर्क

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए BLO घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।

बैठक में सभी मतदान केंद्रों के उन मतदाताओं की बूथवार सूची भी साझा की गई, जिन्हें विभिन्न विसंगतियों अथवा पिछले SIR से संबंधित नो-मैपिंग के कारण नोटिस जारी किए गए थे।

नोटिस के बाद सुनवाई में शामिल नहीं हो सके मतदाताओं पर भी फोकस

प्रशासन के अनुसार, कुछ मतदाताओं ने ERO स्तर पर आयोजित सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं। वहीं, कुछ ऐसे मतदाता भी हैं जिनका नाम 2024 की मतदाता सूची में था और जिन्होंने Enumeration Form भरा है, लेकिन नोटिस की सुनवाई के दौरान किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके।

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी?

ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर आउटरीच कार्यक्रम और विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। संबंधित ERO एवं अन्य पदाधिकारी जरूरत के अनुसार उनकी वास्तविक स्थिति का सत्यापन या निरीक्षण करेंगे। उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

PVTG, दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं पर विशेष ध्यान

बैठक में विशेष परिस्थितियों वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इनमें PVTG, दिव्यांगजन, जनजातीय समूह, वृद्ध मतदाता और ऐसे मतदाता जिनके माता-पिता से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं हैं, शामिल हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि SIR-2026 का प्रमुख उद्देश्य जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। इसी क्रम में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहें।

राजनीतिक दलों से BLA के माध्यम से सहयोग की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने स्तर पर भी ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान करने में सहयोग करें और उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए डेटा की समीक्षा कर संबंधित मतदाताओं तक सहयोग पहुंचाने को कहा गया।

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 650 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

बैठक में ईआरओ-सह-एडीसी, एसओआर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जिला निर्वाचन कार्यालय को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की निगरानी से संबंधित जिम्मेदारियों के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी?

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 650 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

September 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी?

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 650 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group