Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

News DeskBy News DeskMay 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के रूप में विक्टर सोरेन की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन ने उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति के साथ संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

वरिष्ठ नेता से लिया आशीर्वाद

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन और उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने सबसे पहले सोनारी स्थित वरिष्ठ नेता एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार के आवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जनहित में कार्य करने को लेकर चर्चा भी हुई।

गुरु गमके को दी श्रद्धांजलि

इसके बाद विक्टर सोरेन अपनी टीम के साथ करनडीह स्थित जेहारथान पहुंचे, जहां गुरु गमके की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया।

शहीद निर्मल महतो को किया नमन

अगले कार्यक्रम में कदमा उलीयान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर विधायक सविता महतो के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

जिला संपर्क कार्यालय में भव्य स्वागत

साकची पुराना कोर्ट स्थित जिला संपर्क कार्यालय में विक्टर सोरेन और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बुके देकर जिला अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, ललित मार्डी, प्रणव महतो, विद्यासागर दास, जिला सचिव रतन महतो, संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू, नासिर खान, सहसचिव मोहम्मद जलील और कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई का अभिनंदन किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

विक्टर सोरेन ने इस मौके पर कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

September 27, 2026

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

September 27, 2026

Jamshedpur: सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव में बहे, नाव पलटने से हुआ हादसा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

September 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

September 27, 2026

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

September 27, 2026

Jamshedpur: सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव में बहे, नाव पलटने से हुआ हादसा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

September 27, 2026

Jamshedpur: एक्सएलआरआई हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में अचेत मिला शव

September 27, 2026

Adityapur: कपाली बस्ती नदी घाट में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद, झाड़ियों में फंसा था शव

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group