Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन : संजीव सरदार
    Breaking News

    Jamshedpur News :हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन : संजीव सरदार

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur।
    झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को शंकरदा पंचायत अंतर्गत पहाड़भांगा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता सुनील महतो, पूर्व पार्षद हीरामनी मुर्मू, चंद्रावती महतो सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

    शहीदों को नमन के साथ शिविर का शुभारंभ

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबु सोरेन एवं शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में 34 पंचायतों से आए झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आंदोलन की उपज है झामुमो : विधायक

    शिविर को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो पार्टी आंदोलन की उपज है। अलग राज्य के आंदोलन में सैकड़ों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। राज्य गठन के बाद लंबे समय तक भाजपा ने सत्ता संभाली और राज्य की खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हाथों सौंपने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद राज्य की जनता ने झामुमो गठबंधन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य की कमान सौंपी है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अबुआ सरकार से घबराई केंद्र सरकार

    विधायक ने कहा कि अबुआ सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है। इसे देखकर केंद्र सरकार घबराई हुई है और राज्य के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन झामुमो की सरकार इससे डरने वाली नहीं है। अबुआ सरकार राज्य के सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार देने का काम कर रही है।

    पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

    विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अभी से जनसमस्याओं से जुड़कर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कार्यक्रम का संचालन

    कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने किया। मौके पर विधासागर दास, जिकरुल होदा, कार्तिक मुर्मू, ओमप्रकाश गुप्ता, हितेश भगत, चक्रधर महतो, अनुपम मंडल, भुवनेश्वर सरदार, भुगलु टुडू, सुबोध सरदार, सुनीता महतो, योगेश भगत, भूपति महतो, बिरेन बास्के, शिवचरण मुर्मू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news झामुमो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group