Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :नागा से डातोबेड़ा सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी, दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक संजीव सरदार का किया अभिनंदन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नागा से डातोबेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। यह सड़क ग्रामीणों की बहुचर्चित मांग थी, जो दशकों से लंबित पड़ी थी। सड़क निर्माण की पहल होने पर ग्रामवासियों ने पोटका विधायक संजीव सरदार का उनके तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय पहुँच कर उनका अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

दशकों की मांग हुई पूरी, कच्ची सड़क से मिलेगी मुक्ति

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। अब सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और गांव का विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

ग्रामीण विकास प्राथमिकता : विधायक

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से पोटका विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है।

इस अवसर पर रिमरा सरदार, रानी सरदार, त्रिलोचन सरदार, सुनील सरदार, आशु सरदार, नोनी सरदार, बिमला सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version