Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर/रांची: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ राज्य के सात जिला इकाइयों की नई कार्यकारिणी की भी औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

    जमशेदपुर और चाईबासा जिला कमिटी की हुई घोषणा

    समारोह के दौरान जमशेदपुर जिला इकाई के लिए सुरेश शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा राजेश शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला इकाई में अनुप जोशी को जिलाध्यक्ष और पवन शर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इसके अतिरिक्त रांची, सिमडेगा, गिरिडीह, देवघर और रामगढ़ जिलों की नई कार्यकारिणी में भी अध्यक्ष एवं सचिव पदों की घोषणा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सामाजिक एकता और संगठन विस्तार पर बल दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे मुख्य अतिथि

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ. सुनील शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा ने की।

    अपने संबोधन में वक्ताओं ने संगठन की सामाजिक भूमिका, युवा नेतृत्व और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिनिधि

    कार्यक्रम का संचालन शशांक भारद्वाज एवं प्रमोद सारस्वत ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में जमशेदपुर से सांवरलाल शर्मा, गणेश दायमा, देवराज, राजेश, बैजनाथ, अनिल, गोविंद भारद्वाज, सुरेश, राजेश, प्रदीप मिश्रा, दिलीप, सनी, मनोज और अंकित सहित कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    इसके अलावा रांची, रामगढ़, चाईबासा, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Brahmin Organization CA Sunil Sharma Chaibasa news GIRIDIH NEWS Jai Prakash Sharma Jamshedpur news Jharkhand Brahmin Society Jharkhand Social News Rajesh Sharma Ramgarh News Ranchi event Ranchi news Suresh Sharma Vipra Foundation Vipra Foundation Jharkhand चाईबासा न्यूज जमशेदपुर समाचार जयप्रकाश शर्मा झारखंड कार्यक्रम झारखंड समाचार ब्राह्मण संगठन ब्राह्मण समाज रांची न्यूज राजेश शर्मा विप्र फाउंडेशन सामाजिक कार्यक्रम सामाजिक संगठन सीए सुनील शर्मा सुरेश शर्मा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजन बाई के निधन से शोक में जमशेदपुर, समाजसेवी अशोक गोयल ने साझा कीं अंतिम मुलाकात की यादें

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group