Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :न्यू कॉलोनी काशिदा में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; लकड़ी के कुंदे से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट
    Breaking News

    Jamshedpur News :न्यू कॉलोनी काशिदा में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; लकड़ी के कुंदे से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी, काशिदा में एक मां की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बेटे ने ही अपनी बुजुर्ग मां की लकड़ी के कुंदे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी और शव को उसी कमरे में बंद कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

    सड़ चुकी हालत में मिला शव 

    मृतका की पहचान उमा गोस्वामी (लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अनुमंडल अस्पताल घाटशिला की सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं और अपने 34 वर्षीय बेटे गोवर्धन गोस्वामी के साथ न्यू कॉलोनी स्थित घर में रहती थीं। परिजनों के अनुसार, आरोपी गोवर्धन का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा और गुस्सैल था, जो अक्सर मां के साथ झगड़ा करता था।

    JAMSHEDPUR NEWS ;शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

    घटना का खुलासा: 19 से 21 सितंबर के बीच घर से कोई हलचल न मिलने पर पड़ोसियों ने मृतिका की बड़ी बेटी को सूचना दी। 21 सितंबर की रात जब बेटी और परिजन पहुँचे, तो घर अंदर से बंद था और आरोपी गोवर्धन ने दरवाजा खोला। कमरे से तेज बदबू आ रही थी और फर्श पर मृतका का शव सड़ चुकी हालत में पड़ा था।

    अस्पताल ले जाने की बात पर गुस्से में किया वार 

    पुलिस पूछताछ में आरोपी गोवर्धन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 19 सितंबर 2026 की सुबह जब मां की तबीयत खराब हुई और उन्होंने अस्पताल ले जाने के लिए डांटना व चिल्लाना शुरू किया, तो गुस्से में आकर उसने लकड़ी के कुंदे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    JAMSHEDPUR NEWS: जंगलों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, AKM-इंसास राइफल समेत 232 गोलियां बरामद

     साक्ष्य छुपाने की कोशिश और गिरफ्तारी 

    साक्ष्य छिपाने का प्रयास: हत्या के बाद आरोपी ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और पिछले 3-4 दिनों से उसी घर के दूसरे कमरे में सोता रहा। वह बाहर से खाना खाकर चुपचाप आकर छुप जाता था।

    पुलिस कार्रवाई: मृतिका की बेटी प्रमिला सिंह की शिकायत पर घाटशिला थाना कांड संख्या 56/2026, दिनांक 22.09.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) [हत्या] और 238(a) [साक्ष्य छुपाना] के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा बरामद कर लिया है तथा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jharkhand News Network BNS 103 murder crime news Ghatshila Ghatshila murder case Ghatshila Police Govardhan Goswami arrested Jamshedpur updates Kashida New Colony Jamshedpur police arrest son. regional news Jharkhand Uma Goswami murder उमा गोस्वामी हत्या काशिदा न्यू कॉलोनी गोवर्धन गोस्वामी गिरफ्तार घाटशिला थाना घाटशिला मर्डर केस झारखंड न्यूज लोकल अपडेट्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जंगलों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, AKM-इंसास राइफल समेत 232 गोलियां बरामद

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    September 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जंगलों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, AKM-इंसास राइफल समेत 232 गोलियां बरामद

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बीमार झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन और सुराय टुडू से मिले विक्टर सोरेन

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानांवाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, टाटा-अमृतसर समेत इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group