Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन में बढ़ाया पोर्टफोलियो, बिजनेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम लॉन्च
    Breaking News

    Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन में बढ़ाया पोर्टफोलियो, बिजनेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम लॉन्च

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    JAMSHEDPUR । एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बिज़नेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप के दो नए पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की घोषणा की है. भारत के अग्रणी बी-स्कूलों में शुमार और आईआईआरएफ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहने वाले संस्थान इन कार्यक्रमों के माध्यम से अनुभवी पेशेवरों को डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना चाहता है.

    ये कार्यक्रम टैलेंटस्प्रिंट(एक्सेंचर का हिस्सा) के सहयोग से शुरू किए जा रहे हैं, जिसके साथ मिलकर एक्सएलआरआइ द्वारा प्रोफेशनल्स को लाइव-ऑनलाइन प्रारूप में उच्चस्तरीय प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराएगा. दोनों पाठ्यक्रमों में प्रतिभागियों को जमशेदपुर कैंपस पर पांच दिन के इमर्शन का अवसर भी मिलेगा. कोर्स को पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को एक्सएलआरआइ का सर्टिफिकेट और 30,000 से अधिक पूर्व छात्रों के वैश्विक नेटवर्क में शामिल होने का मौका मिलेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जिम्मेदार और दूरदर्शी नेतृत्व विकसित करना है. टैलेंटस्प्रिंट के साथ यह साझेदारी प्रोफेशनल्स को भविष्य के कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि बिज़नेस एनालिटिक्स प्रोग्राम 12 माह का है, जिसे एआईसीटीई ने अप्रूव किया है. एआईसीटीई से स्वीकृत इस पाठ्यक्रम में वर्णनात्मक, पूर्वानुमान आधारित और प्रिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स पर विशेष फोकस रहेगा. यह आईटी, बिग डेटा, ई-कॉमर्स, मार्केटिंग और रिसर्च क्षेत्रों से जुड़े शुरुआती और मध्य-स्तर के प्रोफेशनल्स के लिए उपयुक्त है.

    इसी तरह सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम 10 वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले प्रबंधकों के लिए तैयार किया गया है. इसमें रणनीतिक सोच, नेतृत्व संचार, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे, जिससे प्रतिभागियों को जटिल कारोबारी चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित हो सके. दोनों कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी टैलेंटस्प्रिंट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है .

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AICTE अप्रूव्ड प्रोग्राम Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE Tata TATA KI KHABAR TATA NEWS XLRI XLRI जमशेदपुर इमर्शन सत्र जमशेदपुर ई-कॉमर्स एनालिटिक्स एक्सएलआरआइ एग्जिक्यूटिव एजुकेशन एक्सएलआरआइ सर्टिफिकेट कोर्स एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम भारत कॉर्पोरेट गवर्नेंस कोर्स जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर बी-स्कूल जमशेदपुर समाचार टाटा की खबर टाटा समाचार टैलेंटस्प्रिंट सहयोग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ट्रेनिंग डिजिटल युग कौशल। डिजिटल लीडरशिप ट्रेनिंग नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रबंधक क्षमता विकास प्रबंधन शिक्षा भारत प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट बिग डेटा एनालिटिक्स बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स बिजनेस एनालिटिक्स ट्रेनिंग मार्केटिंग एनालिटिक्स रणनीतिक नेतृत्व विकास रिसर्च एनालिटिक्स प्रोग्राम लाइव-ऑनलाइन कोर्स वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण वैश्विक नेटवर्क एक्सएलआरआइ व्यवसाय विश्लेषण पाठ्यक्रम सीनियर लीडरशिप प्रोग्राम सीनियर लीडरशिप सर्टिफिकेट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group