Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनलाइन मोड में होने वाले दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
Breaking News

Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनलाइन मोड में होने वाले दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR:
भारत के सबसे पुराने बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ -जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर ने अपने दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ (बैच 3) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप (पीजीसीसीएसआरएल) दोनों ही कोर्स में उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दोनों प्रोग्राम एक्सएलआरआआई के वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग (वीआईएल) प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होगी. इसे ख़ास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है. ये वर्किंग प्रोफेशनल को फ्लैक्सिबल और उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षा विकल्प प्रदान करते हैं.
एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ कोर्स वरिष्ठ पेशेवरों और सी-सूट लीडर्स के लिए तैयार किया गया है. इसके लिए कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है. हालांकि पिछले बैचों में शामिल प्रतिभागियों का औसत अनुभव 17-18 वर्ष रहा था, जो विभिन्न उद्योगों से आए थे. यह कार्यक्रम कॉरपोरेट लीडरों को डिजिटल बदलाव, नियामक परिवर्तन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और स्टेक होल्डर्स की बदलती उम्मीदों से निपटने की रणनीतिक समझ प्रदान करता है. पाठ्यक्रम में कॉर्पोरेट फाइनेंस एंड वैल्यूएशन, एआई स्ट्रैटजी इन डिजिटल वर्ल्ड, कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड स्ट्रैटजिक लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड न्यू वेंचर क्रिएशन जैसे विषय शामिल हैं. एक्सएलआरआइ के अनुभवी फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाने वाला यह कोर्स सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोग से जोड़ता है. सफल प्रतिभागियों को एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा और वे एक्सएलआरआइ एलुमनाई स्टेटस के लिए पात्र होंगे.
वहीं,
दूसरा कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल के लिए है. आज के समय में जिम्मेदार कारोबार, ईएसजी (एनवायरनमेंट, सोशल, गवर्नेंस) और सामाजिक प्रभाव की बढ़ती अहमियत को देखते हुए यह कोर्स काफी प्रासंगिक है. यह कार्यक्रम सीएसआर रणनीति, नीति और कानून, हितधारक जुड़ाव, कार्यक्रम डिजाइन एंड इवैल्यूएशन, सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क और नैतिक नेतृत्व पर केंद्रित है. इससे प्रतिभागी कारोबारी लक्ष्यों को सामाजिक जरूरतों से जोड़ने वाले प्रभावी सीएसआर पहल चला सकेंगे. यह कोर्स सीएसआर प्रैक्टिशनर्स, विकास क्षेत्र के पेशेवरों और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कॉर्पोरेट मैनेजर्स के लिए महत्वपूर्ण है. एक्सएलआरआइ के इन कोर्सों की खासियत उनकी मूल दर्शन में निहित है, रिस्पांसिबल लीडर्स का निर्माण जो समाज के बड़े भले के लिए काम करें. संस्थान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सात दशकों से अधिक के इतिहास वाले एक्सएलआरआइ ने हमेशा रणनीतिक उत्कृष्टता को नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा है. ये प्रोग्राम उद्योग और शिक्षा के बीच सेतु बनाने का काम करते हैं. व्यस्त पेशेवरों के लिए ऑनलाइन मोड में उपलब्ध ये कोर्स उच्च स्तर की शिक्षा और नेटवर्किंग का अवसर देते हैं. इच्छुक उम्मीदवार एक्सएलआरआइ की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group