Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने शहर के 550 विद्यार्थियों को दिया करियर गाइडेंस
    Breaking News

    Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने शहर के 550 विद्यार्थियों को दिया करियर गाइडेंस

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर सामर्थ्य द्वारा ‘दिशा 2026’ के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के स्कूली विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गयी. जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 680 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 550 से ज्यादा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेले में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया. इस आयोजन में जमशेदपुर और आसपास के 40 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया. जिसमें चिन्मया विद्यालय, डीएवी, लोयोला स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, डीबीएमएस समेत कई अन्य स्कूल के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए. दिशा 2026 में 35 से अधिक करियर गाइडेंस स्टॉल लगाये गये थे, जहां विद्यार्थियों को मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, सशस्त्र बल, डेटा एनालिटिक्स, सोशल साइंसेज, क्रिएटिव आर्ट्स, खेल और सिविल सर्विसेज जैसे विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सएलआरआइ के 230 से अधिक छात्र स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रो. डॉ. गिरिधर रामचंद्रन का संबोधन रहा. उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को करियर चुनते समय आत्म-ज्ञान, बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और लांग टर्म सोच रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उनके विचारों ने मौजूद लोगों को प्रभावित किया. सामर्थ्य द्वारा सालभर आयोजित की जाने वाली ऐसी पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमताओं को पहचानने और उन्हें सही दिशा देने का है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Career Counselling Career Fair Career Guidance Civil Services Disha 2026 Engineering Human Potential Centre Law Management Career medical Parents Samarthya Team School Students Student Volunteers Teachers Xlri Jamshedpur अभिभावक इंजीनियरिंग एक्सएलआरआइ एक्सएलआरआइ जमशेदपुर करियर काउंसलिंग करियर गाइडेंस करियर मेला छात्र स्वयंसेवक टीम सामर्थ्य दिशा 2026 प्रो गिरिधर रामचंद्रन मेडिकल मैनेजमेंट करियर लॉ शिक्षक सिविल सर्विसेज स्कूली विद्यार्थी ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group