Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : जुगसलाई में नन्हे कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
    Breaking News

    Jamshedpur : जुगसलाई में नन्हे कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

    मायुमं आकृति व्हील्स काली माटी शाखा ने किया बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन
    News DeskBy News DeskJuly 20, 2025Updated:July 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सावन माह की पावनता और श्रद्धा से सराबोर वातावरण में रविवार की सुबह मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा द्वारा एक विशेष बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 75 नन्हे कांवड़ियों ने भाग लिया और अपने नन्हे हाथों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्ति की मिसाल पेश की।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :वाई आई जमशेदपुर का जीवन रक्षक प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित

    बाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत जुगसलाई स्थित बाबा कुटी मंदिर से हुई, जहां से बच्चे पवित्र जल लेकर निकले और सात मंदिर के शिवालय में जाकर भोलेनाथ पर जल अर्पित किया। बच्चों में अद्भुत उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला। शाखा की संस्थापिका सह प्रांतीय पदाधिकारी अंकिता लोधा ने बताया कि यह प्रयास बच्चों को हमारी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का है। आज की पीढ़ी मोबाइल और आधुनिकता में उलझती जा रही है, ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना हमारा उद्देश्य है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में जमीन खरीदना होगा महंगा, निबंधन विभाग रेट बढ़ाने की तैयारी में

    शाखा अध्यक्ष बेबी अग्रवाल और सचिव वंदना केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि बच्चों में धार्मिक और सामाजिक चेतना का विकास हो। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से प्रभा पाड़िया, मंटू अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शिल्पा तापड़िया, सुरेश देबुका, प्रमोद सरायवाला आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा रिंगसिया, अंजू भालोटिया, मेघा शर्मा, पूजा अग्रवाल, ज्योति सोनी, वर्षा सेकसरिया, मंजू सेकसरिया, श्रुति अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    75 बच्चे कांवड़ यात्रा Bhole Baba Sawan Festival Jamshdepur Cultural Religious Event Kalimati Bal Kanwar Yatra Kids Kanwar Yatra Jamshedpur धार्मिक कार्यक्रम बच्चों के लिए बाल कांवड़ यात्रा जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच कार्यक्रम सावन में बच्चों का शिव जलाभिषेक सावन शिवभक्ति आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group