Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर पूर्वी को मिलने वाली है बड़ी सौगात, भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क और फोर लेन पुल निर्माण कार्य दस दिनों में होगा प्रारंभ
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर पूर्वी को मिलने वाली है बड़ी सौगात, भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क और फोर लेन पुल निर्माण कार्य दस दिनों में होगा प्रारंभ

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर पूर्वी को मिलने वाली है बड़ी सौगात, भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क और फोर लेन पुल निर्माण कार्य दस दिनों में होगा प्रारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने योजना प्रगति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक फोर लेन सड़क तथा स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना की कुल लागत ₹39,91,72,857.53 निर्धारित की गई है, जो 2024-25 के 11 SBD के अंतर्गत स्वीकृत है। योजना के तहत 242 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा, जबकि पहुँच पथ की 3.453 किलोमीटर लंबाई तय की गई है। पूरी परियोजना की कुल लंबाई 3.695 किलोमीटर होगी, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पथ प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता सह कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने योजना में हो रही देरी पर आपत्ति जताई और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। योजना को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव से भी फ़ोन पर वार्ता की और योजना के संबंध में कई आवश्यक चर्चा की।

    इस दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने विधायक पूर्णिमा साहू को आश्वस्त किया कि अगामी दस दिनों के भीतर उनकी मौजूदगी में इस योजना का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा।

    Chaibasa Treasury Scam: चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपये गबन मामले में सिपाही के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और भारी वाहनों का प्रवेश और निकास भी शहर के बाहर से संभव हो सकेगा, जिससे शहर की ट्रैफिक भार में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और प्रत्येक स्वीकृत परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर निगरानी कर रही हैं।

    ज्ञात हो कि विधायक पूर्णिमा साहू ने इस योजना को गत विधानसभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाया था। इसके साथ ही, वे झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव से भी लगातार वार्ता करती रही हैं और प्रत्येक चरण की प्रगति पर स्वयं निगरानी कर रही थीं।

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhilai Pahadi Bhuiyandiha Litti Chowk Four Lane Bridge Four Lane Road Infrastructure Project Jamshedpur Jamshedpur East jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE jharkhand government MLA Purnima Sahu Road Construction Project Tata TATA KI KHABAR TATA NEWS Traffic Facility अधोसंरचनात्मक परियोजना जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर पूर्वी जमशेदपुर समाचार झारखंड सरकार टाटा की खबर टाटा समाचार फोर लेन पुल फोर लेन सड़क भिलाई पहाड़ी भुइयांडीह लिट्टी चौक यातायात सुविधा विधायक पूर्णिमा साहू सड़क निर्माण योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa Treasury Scam: चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपये गबन मामले में सिपाही के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज

    April 27, 2026

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    April 27, 2026

    Chaibasa: चाईबासा में नो इंट्री लगाने की मांग को लेकर न्याय पदयात्रा शुरू, 1 मई को पहुंचेगी CM आवास

    April 27, 2026
    Recent Post

    Chaibasa Treasury Scam: चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपये गबन मामले में सिपाही के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज

    April 27, 2026

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    April 27, 2026

    Chaibasa: चाईबासा में नो इंट्री लगाने की मांग को लेकर न्याय पदयात्रा शुरू, 1 मई को पहुंचेगी CM आवास

    April 27, 2026

    Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनिज परिवहन पर हेमंत सरकार की सख्ती, 50 हजार से 5 लाख रुपये तक लगेगा जुर्माना

    April 27, 2026

    Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    April 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group