Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :”बागबेड़ा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन, मोदी सरकार की योजनाओं पर चर्चा”
Breaking News

Jamshedpur News :”बागबेड़ा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन, मोदी सरकार की योजनाओं पर चर्चा”

News DeskBy News DeskJune 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

बागबेड़ा मंडल भाजपा द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान सभागार, बागबेड़ा कॉलोनी में भव्य रूप से किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में किए गए विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना था।

सभा की अध्यक्षता भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा उपस्थित रहे। मंच का संचालन कृष्णा उपाध्याय ने किया।

READ MORE :Jamshedpur News :अनुग्रह बाबू के विचार को आत्मसात कर युवापीढ़ी सफल नागरिक बन सकता है: सरयू राय

इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा, कोल्हान सह जिला सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित रहे।

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

सभा में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, और डिजिटल इंडिया प्रमुख रहीं। वक्ताओं ने बताया कि किस तरह ये योजनाएं देश के गरीब, पिछड़े और आम नागरिकों के जीवन को बदलने का कार्य कर रही हैं।

READ MORE :Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में सक्रिय, 20 जून तक भारी बारिश, जलजमाव ने बढ़ायी परेशानी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत संकल्प पत्र” का सामूहिक वाचन किया गया। इस वाचन में सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने और मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

भीषण वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा  में होगा ठहराव

इस अवसर पर बागबेड़ा मंडल के अनेक कार्यकर्ता जैसे शैलेश पाठक, विनोद सिंह, अशोक सिंह, उमेश पाण्डेय, मनोज कुमार, संतोष कुमार, छवि विश्वकर्मा, पवित्रा पाण्डेय, सुरेश प्रसाद, अंकलेश्वर गिरी, श्रीराम सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अक्षय, अगंद पाण्डेय, मुकेश सिंह, राजकुमार गौड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह आयोजन भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और मोदी सरकार की नीतियों में लोगों के विश्वास का प्रतीक बना।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group