Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर और आईआईटी रुड़की ने MOU पर किये हस्ताक्षर, ये होगा फायदा?
    Breaking News

    Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर और आईआईटी रुड़की ने MOU पर किये हस्ताक्षर, ये होगा फायदा?

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शैक्षणिक उत्कृष्टता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को आईआईटी रुड़की परिसर में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधार और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने इस समझौते पर मुहर लगाई। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. सूरजित कुंडू और डॉ. साई रामुडु मेका भी उपस्थित रहे। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच साझा शैक्षणिक उद्देश्यों और उन्नत शोध परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए किया गया है।

    इस साझेदारी के माध्यम से न केवल संयुक्त पीएचडी मार्गदर्शन और संकाय विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों के लिए इंटर्नशिप और स्टार्टअप इनक्यूबेशन के नए द्वार भी खुलेंगे। दोनों संस्थानों का लक्ष्य एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है जहाँ संसाधन और ज्ञान का आदान-प्रदान सुलभ हो सके।साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. गौतम सुत्रधार ने स्पष्ट किया कि इस समझौते का उद्देश्य केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि इसे वास्तविक रूप से लागू कर छात्रों और संकाय सदस्यों को सीधा लाभ पहुँचाना है।

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    उन्होंने अनुसंधान पार्कों और नवाचार केंद्रों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। प्रो. सुत्रधार ने भावुक होते हुए यह भी साझा किया कि एनआईटी जमशेदपुर के कई शिक्षक आईआईटी रुड़की के ही पूर्व छात्र रहे हैं, जो इस नए जुड़ाव को और भी आत्मीय और मजबूत बनाता है।हस्ताक्षर समारोह के बाद एनआईटी जमशेदपुर के प्रतिनिधीमंडल रुड़की की अत्याधुनिक टिंकरिंग लैब, डिजाइन एवं नवाचार केंद्र और इनक्यूबेशन सुविधाओं का विस्तृत दौरा किया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: NIT Jamshedpur and IIT Roorkee signed MoU Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर और आईआईटी रुड़की ने MOU पर किये हस्ताक्षर will this be the benefit? ये होगा फायदा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group