Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, जानें WhatsApp नंबर?
    Breaking News

    Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, जानें WhatsApp नंबर?

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान की दिशा में एक नई पहल की है. इसके तहत ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp आधारित चैटबॉट सेवा की शुरुआत की गई है. जमशेदपुर स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय में जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने अबुआ मित्र सेवा का शुभारंभ किया. इसके लिए 8580090001 WhatsApp नंबर जारी किया गया है. अब नागरिक अपने मोबाइल से इस नंबर पर संपर्क कर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

    सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधा
    इस सुविधा को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है. नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज भी WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध करा सकेंगे.

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    WhatsApp के जरिए प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता JSR पोर्टल से जोड़ा जाएगा. शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी और शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम प्राधिकरण को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. इसके बाद शिकायत के अनुश्रवण, फॉलोअप और निवारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी.

    स्थिति की जानकारी एसएमएस से
    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि खास बात यह है कि शिकायत की स्थिति की जानकारी नागरिकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से अलग-अलग चरणों में दी जाएगी. यानी अब लोगों को अपनी शिकायत की प्रगति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. इससे शिकायत निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही भी मजबूत होगी.

    Raghubar Dash: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी अपनी संवेदना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च Jamshedpur: No need to visit government offices to lodge complaints about public issues anymore; DC launches ‘Abua Mitra’ chatbot—check the WhatsApp number here Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं जानें WhatsApp नंबर?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    September 15, 2026

    Raghubar Dash: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी अपनी संवेदना

    September 15, 2026

    Jamshedpur Durga Puja: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल DC और SSP से मिला, जानें क्या रखी मांग?

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में वृद्धा और दिव्यांग पेंशन के भुगतान में 5-6 माह की देरी को लेकर हेमंत सरकार पर सवाल उठाए, जानें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा?

    September 15, 2026

    Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, जानें WhatsApp नंबर?

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group