Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : डोबो पुलिया से फिर एक युवती ने लगाई थी छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : डोबो पुलिया से फिर एक युवती ने लगाई थी छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुलिया पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कपाली पुलिस को दी.

    सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों को बुलाया. गोताखोरों की मदद से युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

    गंभीर अवस्था में युवती को तत्काल तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया. फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है.

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम के रूप में हुई है. उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है. कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने कहा कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. पुलिस उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और घटना के कारणों की जांच कर रही है.

    पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पूनम किन परिस्थितियों में डोबो पुलिया पहुंची और उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया. प्रारंभिक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    स्थानीय लोगों ने घटना के बाद कहा कि डोबो पुलिया पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत है. वहीं, पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते जान बचाई जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    her life was saved due to promptness of police JAMSHEDPUR: Once again a girl jumped from Dobo culvert
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group