Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : सुन्दरनगर में कट्टा और चार जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार, शराब नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
    Breaking News

    Jamshedpur : सुन्दरनगर में कट्टा और चार जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार, शराब नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

    News DeskBy News DeskApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : सुन्दरनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक व्यक्ति को शराब पिलाने के लिए मजबूर करना और मना करने पर देशी कट्टा दिखाकर धमकी देना एक शख्स को भारी पड़ गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी तुरामडीह कॉलोनी के सुनाराम किस्कू (54 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से एक देशी कट्टा तथा चार जिंदा गोली बरामद की गई है.

    घटना की जानकारी पीड़ित राजू प्रमाणिक ने थाना पहुंचकर दी. उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाने के लिए मजबूर किया और पैसे नहीं होने की बात कहने पर पैर के पास से देशी कट्टा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए.

    पुलिस जब तुरामडीह रेलवे फाटक के पास स्थित बरगद पेड़ के पास पहुंची, तो आरोपी वहां मौजूद मिला. पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी एंकलेट में छुपा हुआ देशी कट्टा और फुलपैंट की जेब से चार जिंदा गोलियां बरामद की गईं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उपेन्द्र पात्रो से खरीदा था हथियार

    पूछताछ में आरोपी सुनाराम किस्कु ने स्वीकार किया कि उसने यह अवैध हथियार और गोलियां उपेन्द्र पात्रो से दो हजार रुपये में खरीदी थी. पुलिस ने उपेन्द्र पात्रो की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया है. उसकी तलाश में छापेमारी जारी है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    फिलहाल पुलिस ने बरामद हथियार और गोलियों के साथ सुनाराम किस्कु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस इस मामले को अवैध हथियारों के कारोबार से जोड़कर भी देख रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार के अलावा एसआई मानिक चंद्र बैरा, एसआई चंद्रशेखर मंडल, जितेंद्र कुमार, आरक्षी चुंबरू बारी, अभय कुमार गुप्ता आदि शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: One arrested with a country-made pistol and four live bullets in Sundarnagar threatened to kill if liquor was not given
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group