Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : पवन सिंह बने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के संरक्षक
    Headlines

    Jamshedpur : पवन सिंह बने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के संरक्षक

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोनारी गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई. सोमवार को आयोजित बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति को और सशक्त बनाने के लिए समाजसेवी एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व वाले लोगों को जोड़ा जाएगा.

    इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा के बाद समाजसेवी पवन सिंह को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया. इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पवन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें संरक्षक का पद स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की.

    केंद्रीय समिति ने विश्वास जताया कि पवन सिंह के संरक्षण में केंद्रीय समिति नई ऊंचाइयों को छुएगी और दुर्गा पूजा के आयोजन को और भव्य रूप में सफलतापूर्वक संपन्न करेगी. पवन सिंह ने भी अपने वक्तव्य में समिति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ हर पूजा समिति की मदद करेंगे और आने वाले वर्षों में शहरवासियों को और भव्य दुर्गा पूजा का अनुभव होगा.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया गया, जिनमें कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत तथा क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रही. इस क्रम में उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी समितियों से अपील की कि इस वर्ष शोभायात्रा में ‘नशामुक्ति’ अभियान के संकल्प को मजबूती प्रदान करें. बैठक की अध्यक्षता चमनदीप गिल ने की, संचालन बवन शुक्ला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनदीप सिंह ने किया.

    इस अवसर पर महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, सचिव अभिषेक कुमार, गोपाल महतो, दीपक यादव, किशोर साहू, हर्ष नायडू, विजयवर्धन पी.के. दास, राघवेंद्र मिश्रा, ओम्यो ओझा समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: Pawan Singh becomes the patron of Jamshedpur Durga Puja Central Committee जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group